Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Electricity prices increased: Rs 20 extra bill will be charged for 100 units

बिजली के बढ़े दाम : 100 यूनिट पर 20 रुपये आएगा अतिरिक्त बिल

Fri, 04 Apr 2025 12:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Fri, 04 Apr 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
Electricity prices increased: Rs 20 extra bill will be charged for 100 units
जींद। बिजली के दाम बढ़ने पर जिले के सवा तीन लाख उपभोक्ताओं पर आर्थिक बोझ पड़ने वाला है। इस बार उपभोक्ताओं के बिजली बिल की राशि बढ़कर आएगी, क्योंकि प्रदेश सरकार ने बिजली के दामों में बढ़ोतरी कर दी है। ऐसे में यदि परिवार 100 यूनिट बिजली खर्च करता है तो उसका बिल अब 20 रुपये बढ़कर आएगा, क्योंकि जीरो से 50 यूनिट पर पहले दो रुपये खर्च आता था वहीं अब दो रुपये 20 पैसे खर्च आएगा। वहीं अलग-अलग कैटेगरी के लिए स्लैब में भी बदलाव किया है। ऐसे में बिजली उपभोक्ताओं की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार ने बिजली के दामों में 20 से लेकर 40 पैसे प्रति यूनिट तक बढ़ोतरी हुई है। इसके अलावा विभिन्न कैटेगरी के लिए बनाए गए स्लैब में भी बदलाव किया है। बिजली की बढ़ी हुई दरें पहली अप्रैल से लागू होंगी। इससे पहले सरकार ने वर्ष 2022-23 में 150 यूनिट तक की खपत पर 25 पैसे यूनिट रेट बढ़ाए थे। फिलहाल इलेक्ट्रिसिटी रेगुलेटरी कंपनी (एचईआरसी) ने बिजली के नए टैरिफ तय किए हैं, जिसमें पिछले साल के मुकाबले प्रति किलोवॉट 20-30 पैसे की बढ़त की गई है। अब जीरो से 50 यूनिट की स्लैब के लिए 2.20 रुपये प्रति किलोवाट देने होंगे, जो पहले दो रुपये थे। इसके अलावा 51 से 100 यूनिट के बीच बिजली खपत होने पर 2.50 रुपये की जगह 2.70 रुपये देने होंगे। 100 यूनिट से ज्यादा की खपत पर 0-150 यूनिट के लिए 2.95 रुपये प्रति किलोवाट देने होंगे। वहीं नई टैरिफ व्यवस्था में 300 यूनिट तक मासिक बिजली खपत वाले घरेलू उपभोक्ताओं पर कोई निश्चित शुल्क नहीं लगाया जाएगा। वहीं 151-300 यूनिट के स्लैब के लिए दर 5.25 रुपये प्रति किलोवाट घंटा है। 301 से 500 यूनिट तक यह 6.45 रुपये प्रति किलोवाट घंटा होगी और 500 यूनिट से अधिक की खपत के लिए यह दर 7.10 रुपये प्रति किलोवाट घंटा होगी।
विज्ञापन




वर्ष 2020-21 में 2.70 प्रति यूनिट से घटाकर किए थे दो रुपये

वित्त वर्ष 2020-21 में श्रेणी-1 के लिए टैरिफ 2.70 रुपये प्रति यूनिट से घटाकर दो रुपये किया गया था। वहीं 51 यूनिट से 100 यूनिट के बीच खपत के मामले में टैरिफ 4.50 रुपये प्रति यूनिट से घटाकर 2.50 रुपये प्रति यूनिट हुआ था, जो अब नए रेट में 2.20 रुपये और 2.70 रुपये प्रति यूनिट निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




टेरिफ 2023-24 के पुराने रेट

यूनिट

रुपये प्रति यूनिट

0-50

2 रुपये

51-100

2.50 रुपये

0-150

2.75 रुपये

151-250

5.25 रुपये

251-500

6.30 रुपये

501-800
7.10 रुपये

801 से अधिक
7.10 रुपये



प्रदेश सरकार ने बिजली के नए रेट जारी कर दिए हैं। हालांकि अभी तक नोटिफिकेशन नहीं आया है। जीरो से 50 तक 100 यूनिट खर्च करने पर 20 रुपये तक की बढ़ोतरी होगी।

--हरिदत्त, अधीक्षण अभियंता, बिजली निगम जींद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed