फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Electricity pole broken, traffic jam due to not installing a new one

Jind News: बिजली का पोल टूटा, नया नहीं लगाने पर लगाया जाम

Mon, 03 Jun 2024 12:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 03 Jun 2024 12:48 AM IST
विज्ञापन
Electricity pole broken, traffic jam due to not installing a new one
02जेएनडी26-जाम लगाए हुए गुस्साएं वार्ड वासी। संवाद
सफीदों। नगर के वार्ड नंबर-4 में रात को बिजली का पोल टूट गया। इससे पूरे वार्ड की बिजली सप्लाई गुल हो गई। कॉलोनीवासी रात से बिजली निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों से संपर्क करते रहे, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। लोगों ने किसी तरह से रात तो काट ली, लेकिन सुबह फिर से लाइट शुरू करवाने के प्रयास शुरू किए। बिजली निगम से संपर्क साधा, लेकिन आश्वासन के सिवा कुछ नहीं मिला।
विज्ञापन

जब दोपहर तक बिजली नहीं आई तो लोगों का गुस्सा फूट गया और पुरानी चुंगी पर जींद-पानीपत मार्ग जाम कर दिया। वहीं लोगों ने बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वहीं मौके पर पालिका चेयरपर्सन प्रतिनिधि संजय बिट्टा और वार्ड-4 के पार्षद दीपक चौहान भी पहुंचे। जाम लगने के बाद बिजली विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया कि अभी कुछ ही देर में बिजली का खंभा बदलकर लाइट चालू कर दी जाएगी लेकिन लोग नहीं माने। लोगों ने कहा कि जब तक खंभा लगाकर बिजली चालू नहीं हो जाती तब तक वे जाम खोलने वाले नहीं है। वहीं एसआई कुलदीप सिंह व एएसआई सुरेश कुमार मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाकर मार्ग को बहाल करवाने का प्रयास किया। जाम लगा रहे लोगों का कहना था कि रात को करीब एक बजे उनके वार्ड में पोल टूट गया और वार्ड की बिजली गुल हो गई। रात में उन्होंने बिजली विभाग के हेल्पलाइन पर सूचित किया, लेकिन शिकायत के सुनवाई करने के लिए कोई नहीं आया।
विज्ञापन

उन्होंने भयंकर गर्मी में रात किसी तरह से काटी और सुबह होने से पहले-पहले उनके इन्वर्टर भी फेल हो गए। उन्होंने सुबह फिर बिजली विभाग में दस्तक दी, लेकिन उनकी तकलीफ सुनने कोई नहीं आया। यहां तक कि रास्ते से टूटे हुए खंभे तक को नहीं हटाया। मजबूर होकर उन्हें यह जाम लगाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब एक घंटा जाम होने के बाद विभाग की टीम खंभा लेकर मौके पर पहुंची और बदलने का कार्य शुरू किया। कार्य शुरू होने के बाद लोगों ने जाम को खोल दिया। जाम खुलने के बाद वाहन चालकों व बिजली विभाग ने राहत की सांस ली। एसआई कुलदीप सिंह का कहना है कि वार्ड में बिजली बाधित होने के चलते लोगों ने जाम लगा दिया था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाया। करीब एक घंटे बाद लोगों ने जाम खोल दिया।

02जेएनडी26-जाम लगाए हुए गुस्साएं वार्ड वासी। संवाद

02जेएनडी26-जाम लगाए हुए गुस्साएं वार्ड वासी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed