फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Electricity failure of three villages, villagers block Jind-Panipat road

Jind News: तीन गांवों की बिजली गुल, ग्रामीणों ने जींद-पानीपत मार्ग पर लगाया जाम

Tue, 22 Aug 2023 11:39 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 22 Aug 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
Electricity failure of three villages, villagers block Jind-Panipat road
22जेएनडी11: लघु सचिवालय में शिकायत देने पहुंचे तीनों गांवों के ग्रामीण व सरपंच। संवाद।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जींद। ढाठरथ, खरकगादियां और मोहम्मद खेड़ा गांव में सोमवार की रात 11 से मंगलवार सुबह पांच बजे तक बिजली गुल रही जिससे इन गांवों के करीब 14 हजार लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। इन गांवों में सोमवार की शाम सात बजे से 45-45 मिनट के कट तीन बार लगे। ग्रामीणों ने बिजली निगम के कर्मचारियों से फोन पर संपर्क साधने का प्रयास किया, लेकिन कर्मचारियों ने फोन का जवाब नहीं दिया गया। इससे नाराज ग्रामीणों ने पावर हाउस कार्यालय के बाहर जींद-पानीपत मार्ग पर जाम लगा दिया जो रात 12:30 से 3:30 बजे तक तक चला।
ढाठरथ गांव के सरपंच प्रतिनिधि बीरबल, खरकगादियां गांव के सरपंच प्रतिनिधि हरनाम सिंह ने बताया कि बिजली समस्या का समाधान करवाने की मांग को लेकर तीनों गांवों के 80 से अधिक लोग अपनी बाइक व ट्रैक्टर-ट्राली पर सवार होकर तलोडा पॉवर हाउस पहुंचे। वहां जाकर उन्होंने बिजली कर्मियों को फोन लगाया लेकिन उनके फोन का जवाब नहीं दिया गया। इस दौरान घरों में लगे इन्वर्टर भी जवाब दे गए। इसकी वजह से महिला, बुजुर्ग व बच्चों को रातभर जागकर काटनी पड़ी। गर्मी व मच्छरों के कारण लोगों का बुरा हाल हो गया। ग्रामीणों ने बिजली निगम के बाहर लगभग एक घंटा तक कर्मियों के आने का इंतजार किया, लेकिन कोई भी कर्मचारी बाहर नहीं निकला। इससे आहत होकर ग्रामीणों ने पावर हाउस कार्यालय के बाहर जींद-पानीपत मार्ग पर ढाई घंटे तक जाम लगाया और खुद ही इसकी सूचना पुलिस को दी ताकि वह बिजली कर्मियों को उठाकर बिजली तीनों गांवों की बहाल करवाया जा सके। इसके बाद पुलिस ने निगम के कर्मियों को उठाया और ग्रामीणों से मिलवाया। इसके बाद ग्रामीणों ने जाम खत्म किया। इसके बाद भी बिजली नहीं आई।
विज्ञापन


ढाठरथ गांव के सरपंच प्रतिनिधि ने बताया कि बिजली निगम के कर्मचारी समस्या का समाधान करवाने की जगह झूठा मामला दर्ज करवाने की धमकी देते हैं। पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस भी उन पर ही फोन कॉल कर मामला दर्ज करने की बात कर रही है, जबकि वह इन धमकियों से नहीं डरेंगे। जब तक गांव में बिजली व्यवस्था पुख्ता नहीं होती वे ग्रामीणों के साथ अग्रणी रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाक्स

परिवेदना समिति की बैठक में मंत्री के सामने रखेंगे मामला

बिजली कट से परेशान तीनों गांवों के सरपंचों ने कहा कि उनके बिजली मीटर घरों से बाहर लगे हुए हैं। सभी ग्रामीण समय पर बिल अदा करते हैं, लेकिन बिजली नाममात्र दी जाती है। इसके अलावा फाल्ट को भी कभी समय पर ठीक नहीं किया जाता। बिजली निगम के इन कर्मियों की लापरवाही व मनमानी की शिकायत वे जिला परिवेदना समिति की बैठक में बिजली मंत्री रणजीत चौटाला से करेंगे।


बाक्स

कार्यालय में न डीसी मिले, न अधीक्षण अभियंता

तीनों गांवों बड़ी संख्या में ग्रामीण और सरपंच मंगलवार को डीसी कार्यालय में शिकायत करने पहुंचे थे, लेकिन डीसी दोपहर तक नहीं आए थे। इसके अलावा बिजली निगम के एसई विभागीय कार्य के चलते बाहर गए हुए थे। इसके चलते इन ग्रामीणों को लौटना पड़ा। अब वे बुधवार को डीसी से मुलाकात कर शिकायत करेेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed