{"_id":"67e59deda52351fbcb06c23d","slug":"electricity-employees-who-went-to-uproot-the-meter-in-kharenti-village-were-beaten-up-jind-news-c-199-1-jnd1002-132190-2025-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: खरेंटी गांव में मीटर उखाड़ने गए बिजली कर्मचारियों के साथ हुई मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: खरेंटी गांव में मीटर उखाड़ने गए बिजली कर्मचारियों के साथ हुई मारपीट
Fri, 28 Mar 2025 12:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Fri, 28 Mar 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
27जेएनडी29-थाने में शिकायत देने जाते हुए बिजली कर्मचारी। संवाद
जुलाना। खरेंटी गांव में बिजली के बिल नहीं भरने पर टीम मीटर उखाड़ने गई थी। उपभोक्ता और उसके परिजनों ने बिजली कर्मचारियों के साथ मारपीट की। बिजली कर्मचारियों ने इसकी शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
वीरवार को बिजली निगम की टीम खरेंटी गांव में बकाया बिलों की राशि को जमा करवाने और डिफाल्टर उपभोक्ताओं के मीटर उतारने के लिए एएफएम राकेश के नेतृत्व में टीम एएफएम संजय, रमेश लाइनमैन, बलजीत लाइनमैन, राजबीर लाइनमैन, सुरेश सहायक लाइनमैन गए थे। इस समय बिजली निगम की टीम बिशनदास के घर के बिजली बिल की बकाया राशि लगभग 137877 रुपये नहीं भरने के कारण मीटर उतारा गया था, लेकिन जब यह टीम जाने लगी तो वहां पर बिशनदास का बेटा अशोक उर्फ नान्हा, बिशनदास और बिशनदास ने बिजली टीम का रास्ता रोक लिया और मीटर को छीनने की कोशिश की। जब बिजली निगम की टीम ने इन लोगों को समझाने की कोशिश की तो वे छीना झपटी पर उतर आए और टीम को गाली गलौज करने लगे। इन लोगों ने रमेश लाइनमैन के साथ मारपीट की। वीडियो बना रहे कर्मचारी से मोबाइल छीनने को कोशिश की। आरोपियों ने बिजली कर्मचारियों को जान से मारने की धमकी भी दी। इसकी शिकायत पुलिस को दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
वर्जन
बिजली निगम की ओर से डिफाल्टर उपभोक्ताओं के मीटर उखाड़ने का अभियान चलाया हुआ है। खरेंटी गांव में कर्मचारियों के साथ मारपीट की गई है। मामले की शिकायत पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन
-- अशोक कुमार, एसडीओ बिजली निगम जुलाना।
वर्जन
खरेंटी गांव में बिजली कर्मचारियों के साथ मारपीट करने की शिकायत मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
-- जगदीश राम, थाना प्रभारी जुलाना।