फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Electricity employees to show black flags to PM Modi on July 17.

Jind News: 17 जुलाई को पीएम मोदी को काले झंडे दिखाएंगे बिजली कर्मचारी

Sun, 12 Jul 2026 01:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 12 Jul 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Electricity employees to show black flags to PM Modi on July 17.
फोटो 11जेएनडी05-गढ़ी सब डिविजन में बैठक में मौजूद अनुबंधित बिजली कर्मचारी। स्रोत कर्मचारी
जींद। अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ हरियाणा की बैठक शनिवार को गढ़ी सब-डिवीजन में हुई। बलविंदर पांचाल ने अध्यक्षता की और सागर ने संचालन किया। बैठक में अनुबंधित कर्मचारियों की लंबित मांगों पर चर्चा हुई। गढ़ी सब-डिवीजन की नई कार्यकारिणी का भी गठन किया गया। राकेश शर्मा को अध्यक्ष बनाया गया।
विज्ञापन

बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य सुभाष शर्मा, लोकेश भ्यान और जिला अध्यक्ष मोती मोर मौजूद रहे। जिला सचिव योगेश शर्मा, नरवाना डिवीजन अध्यक्ष राकेश शर्मा भी उपस्थित थे। उचाना सब-डिवीजन अध्यक्ष एवं डिवीजन सचिव मेहर सिंह भी बैठक में शामिल हुए।
विज्ञापन

17 जुलाई को जींद में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में काले झंडे दिखाकर विरोध दर्ज कराने की योजना है। अंबाला में बिजली मंत्री के आवास का घेराव करने की भी तैयारी है। संघ ने आरोप लगाया कि सरकार अनुबंधित कर्मचारियों से किए गए वादों को पूरा करने में विफल रही है। 14 अगस्त 2024 को लागू किए गए जॉब सिक्योरिटी एक्ट का लाभ कर्मचारियों को नहीं मिला है। ठेकेदारी प्रथा से जुड़े कर्मचारी आज भी समस्याओं का सामना कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक के अंत में गढ़ी सब-डिवीजन की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। राकेश शर्मा को अध्यक्ष और बलविंदर पांचाल को कार्यकारिणी अध्यक्ष बनाया गया। शंकर सैनी को उपाध्यक्ष, संदीप चोपड़ा को सचिव और जगरूप विर्क को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed