फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Electricity Corporation employees organized a grand celebration in the sub-division courtyard.

Jind News: बिजली निगम कर्मियों ने सब डिविजन प्रांगण में लगाया भंडारा

Tue, 07 Jan 2025 11:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
Electricity Corporation employees organized a grand celebration in the sub-division courtyard.
07जेएनडी02: जुलाना के बिजली घर में भंडारे में प्रसाद ग्रहण करते लोग। संवाद
जुलाना। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम जुलाना के सब डिविजन परिसर में मंगलवार को भंडारा लगाया गया। इस अवसर पर हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। बिजली निगम कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्य उपप्रधान विरेंद्र गोयत, एएचपीसी वर्कर यूनियन जयबीर लाठर, एचएसईबी वर्कर इकाई प्रधान रामनिवास ने संयुक्त रूप से की। कार्यक्रम से पूर्व हवन का आयोजन किया गया। इसमें उपमंडल अधिकारी अशोक कुमार के नेतृत्व में बिजली कर्मचारियों ने हवन यज्ञ में आहुति डाली। इसके बाद भंडारे का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

उपमंडल अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि कर्मचारियों का यह कार्य सराहनीय है। यूनियन के राज्य उपप्रधान विरेंद्र गोयत ने कहा कि निगम कार्यालय में प्रत्येक वर्ष विशाल भंडारे का आयोजन किया जाता है, ताकि जुलाना कस्बे में सुख शांति बनी रहे और आपसी भाईचारा कायम रह सके। जयबीर लाठर और रामनिवास लाठर ने बताया कि निगम कार्यालय में लगाए गए भंडारे में सभी कर्मचारियों का सहयोग हैं। पिछले कई दिनों से कार्यक्रम का संपन्न करने के लिए तैयारी की गई थी। भंडारे में जुलाना और आसपास के श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया हैं। इस अवसर पर विजय लाठर, मनजीत नैन, रामनिवास लाठर, संदीप दलाल, योगेश कुमार, संजय गिल, देवेंद्र दलाल, संदीप कुमार, जापान सिंह, बलजीत, भूपेंद्र, अमित शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed