{"_id":"67685be7e92cc8da0f0ca81f","slug":"electricity-connections-of-defaulting-consumers-will-be-cut-jind-news-c-199-1-jnd1001-127385-2024-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: डिफाल्टर उपभोक्ताओं का काटेंगे बिजली कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: डिफाल्टर उपभोक्ताओं का काटेंगे बिजली कनेक्शन
Mon, 23 Dec 2024 12:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Mon, 23 Dec 2024 12:05 AM IST
विज्ञापन
जुलाना। दक्षिण हरियाणा बिजली निगम की जुलाना सब डिविजन अब डिफाल्टर उपभोक्ताओं के खिलाफ कार्रवाई करने के मूड में हैं। डिफाल्टर उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटने के लिए टीमों का गठन कर दिया गया हैं। टीमें बिल नहीं भरने वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटेगी। जुलाना सब डिविजन के उपमंडल अधिकारी अशोक कुमार ने सभी एरिया इंचार्ज के साथ बैठक की और सब डिविजन के तहत आने वाले गांवों के उन उपभोक्ताओं को लेकर चर्चा की गई, जिन्होंने बिल नहीं भरा है। उन्होंने बताया कि बिजली उपभोक्ताओं द्वारा समय पर बिल नहीं अदा करने के कारण निगम का कई करोड़ रुपये अटका हुआ है।
उन्होंने कहा कि जो भी उपभोक्ता बिल नहीं भर रहे हैं उनके खिलाफ एक्शन लेते हुए उनके मीटर उखाड़े जाएं। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को बिल निगम की बकाया राशि देनी ही होगी, अन्यथा उनके कनेक्शन काटे जाएंगे। बाद में अगर वे बिजली चोरी करते पाए गए तो उनके खिलाफ बिजली चोरी का केस दर्ज करवाया जाएगा।
यह बिजली चोरी के केस बिजली एवं सिंचाई थाना को भेजे जाएंगे, ताकि बिजली चोरों से रिकवरी करवाई जा सके, इसलिए उपभोक्ताओं को चाहिए कि वे बिजली बिल की बकाया राशि निगम को अदा करें और समय पर बिल भरना सुनिश्चित करें, ताकि उपभोक्ताओं को बिजली की पर्याप्त सुविधा दी जा सके।