फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   electricity bill probleme will be solved on a phone call

एक फोन कॉल पर दूर होगी बिजली बिल की समस्या

Tue, 08 Oct 2019 11:47 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 08 Oct 2019 11:47 PM IST
विज्ञापन
electricity bill probleme will be solved on a phone call
अगर बिजली बिल से संबधित कोई समस्या है तो उसके लिए अब उपभोक्ता को बिजली निगम कार्यालय जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसके लिए बिजली निगम द्वारा जारी टोल फ्री नंबर 1912 पर फोन करके शिकायत दर्ज करवाई जा सकती है। इसकी सूचना जेई, एसडीओ और एक्सईएन तक को भी रहेगी। अब कर्मचारियों को निर्धारित समय एक सप्ताह में समस्या का समाधान करना होगा। वहीं मोबाइल नंबर पर उपभोक्ताओं को भी समस्या से संबधित प्रक्रिया के बारे में जानकारी मिलती रहेगी। उच्च अधिकारियों की जानकारी में रहने से कर्मचारी समस्या का समाधान करने में कोई लापरवाही नहीं कर पाएंगे। इससे उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि बिजली निगम द्वारा कई बार उपभोक्ताओं को गलत बिजली बिल भेज दिए जाते थे। जिसका समाधान करवाने के लिए उपभोक्ता कार्यालय के चक्कर काटते रहते थे। उनकी समस्याओं के समाधान में कम से कम एक महीने से ज्यादा का समय लग जाता था। ऐसे में उपभोक्ताओं में बिजली निगम के प्रति रोष था। उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए टोल फ्री नंबर 1912 शुरू किया गया है। पहले इस पर उपभोक्ता केवल बिजली कटों से संबधित समस्याएं ही दर्ज करवा सकते थे। अब इस टोल फ्री नंबर पर गलत बिल से संबधित समस्याएं भी दर्ज करवा सकते हैं। जिससे उपभोक्ता गलत बिजली बिल आने पर घर बैठे ही निगम के कर्मचारियों को सूचना दे सकेंगे।
विज्ञापन

एक महीने में गलत बिल की 50 शिकायतें आती थी
एक महीने में बिजली निगम द्वारा लगभग 50 उपभोक्ताओं को गलत बिजली के बिल भेजे जाते हैं। इससे उपभोक्ताओं को काफी परेशानी होती है। जब उपभोक्ता समस्या लेकर निगम के कार्यालय पहुंचते है तो समस्या के समाधान के लिए फार्म भरना पड़ता था। उपभोक्ताओं के फार्म ऐसे ही पड़े रहते थे। उपभोक्ता समस्या के समाधान के लिए कई बार कार्यालय के चक्कर काटते रहते थे। ऐसे में उपभोक्ताओं की समस्या का समाधान करने के लिए निगम ने टोल फ्री नंबर पर यह सुविधा शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली उपभोक्ता की समस्या का समाधान अब निर्धारित समय में करना होगा। इससे संबधित समस्या की जानकारी उच्च अधिकारियों के पास भी रहेगी। जिसके चलते कर्मचारी लापरवाही नहीं कर पाएंगे। बिजली बिल की कोई समस्या होगी तो उपभोक्ता टोल फ्री नंबर पर शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। उपभोक्ताओं को कार्यालय के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे, इसलिए उपभोक्ता ज्यादा से ज्यादा टोल फ्री नंबर का इस्तेमाल करें।
-श्यामबीर सैनी, एसई बिजली निगम जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed