फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Elections completed for five members of Aleva Pex, four booths were built in the school

Jind News: अलेवा पेक्स के पांच सदस्यों के लिए चुनाव संपन्न, स्कूल में बने थे चार बूथ

Tue, 04 Feb 2025 12:26 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Elections completed for five members of Aleva Pex, four booths were built in the school
03जेएनडी21: मतदान को लेकर स्कूल में लगी लोगों की लंबी लाइन। संवाद
अलेवा। अलेवा पेक्स (प्राथमिक कृषि ऋण समितियां) के अंर्तगत आने वाले गांवों के पांच सदस्यों का चुनाव सोमवार को अलेवा राजकीय प्राथमिक पाठशाला में शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया सुबह आठ बजे शुरू होकर शाम चार बजे तक चलती रही। पेक्स के पांच सदस्यों के चुनाव के लिए जिला प्रशासन की ओर से स्कूल में चार बूथ बनाए गए थे। प्रत्येक बूथ पर सहकारी समिति के एआर की ओर से एक पीठासीन अधिकारी के अलावा चार कर्मचारी लगाए हुए थे।
विज्ञापन

इसके अलावा द कृषि सहकारी समिति लिमिटेड बैंक की एआर सविता ढाका व पेक्स प्रबंधक सुरेश चहल चुनाव की निगरानी में लगे थे। स्कूल गेट के बाहर सभी प्रत्याशियों के समर्थक चुनाव निशान बताकर अपने पक्ष में मतदान करने की प्रक्रिया बताते देखे गए।
विज्ञापन

अलेवा पेक्स प्रबंधक सुरेश चहल ने बताया कि पेक्स के डायरेक्टर के पांच सदस्यों के चुनाव के लिए कुल 11 प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतरे थे। इसके अलावा चार सदस्यों को इससे पूर्व ही सर्वसम्मति से चुना गया है। उन्होंने बताया कि अलेवा, बिघाना, दुड़ाना, कटवाल, खांडा, गोहियां व बिरथे बाहरी के पेक्स सदस्यों की ओर से पांच सदस्यों को चुना जाना था। इसके अलावा अलेवा पेक्स के डायरेक्टर के नाॅन एग्रीकल्चर के चार सदस्य पहले ही सर्वसम्माति से चुने जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए थे। प्रत्येक बूथ के बाहर पुलिस कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी। चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए बूथों पर लगाए पुलिस कर्मियों के अलावा अलेवा थाना प्रभारी राजकुमार पुलिसबल के साथ स्कूल में निगरानी कर रहे थे। चुनाव को लेकर सुबह ही स्कूल में पेक्स के सदस्यों की कतार लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed