{"_id":"66ff03e529a452979b00a187","slug":"election-campaign-vehicle-caught-fire-jind-news-c-199-1-sroh1006-123925-2024-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: चुनाव प्रचार की गाड़ी में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: चुनाव प्रचार की गाड़ी में लगी आग
Fri, 04 Oct 2024 02:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Fri, 04 Oct 2024 02:21 AM IST
विज्ञापन
03जेएनडी28-कैनाल रोड पर आग की लपटों में घिरी चुनाव प्रचार गाड़ी। संवाद
नरवाना। कैनाल रोड पर स्थित बीएंडआर विभाग कार्यालय के सामने वीरवार को चुनाव प्रचार की गाड़ी में आग लग गई। चालक ने गाड़ी से कूदकर जान बचाई। आग लगने की सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, मगर तब तक गाड़ी जल चुकी थी।
वीरवार सुबह कैनाल रोड पर एक पार्टी के प्रत्याशी की गाड़ी चुनाव प्रचार कर रही थी। गाड़ी पर एलईडी लगाई गई थी। जब वह पीडब्ल्यूडी बीएंडआर कार्यालय के पास पहुंची तो उसमें अचानक आग लग गई। आग लगी देखकर ड्राइवर कूद गया और इसकी सूचना दमकल विभाग को दी। फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग को बुझाया, लेकिन तब तक गाड़ी जल चुकी थी। गनीमत यह रही कि प्रचार गाड़ी में आग भीड़भाड़ वाले एरिया में नहीं लगी, नहीं तो जान-माल को नुकसान हो सकता था।