{"_id":"662c2646e2b1701be406a0c4","slug":"elderly-woman-dies-when-family-car-returning-from-wedding-collides-with-trolley-two-seriously-injured-jind-news-c-199-1-sroh1006-116267-2024-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: शादी से लौट रहे परिवार की कार ट्राले से टकराई बुजुर्ग महिला की मौत, दो गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: शादी से लौट रहे परिवार की कार ट्राले से टकराई बुजुर्ग महिला की मौत, दो गंभीर
Sat, 27 Apr 2024 03:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sat, 27 Apr 2024 03:40 AM IST
विज्ञापन
26जेएनडी11-मृतक रूकमणी। संवाद
जींद। 152डी और जींद-रोहतक नेशनल हाईवे पर हुए सड़क हादसे में महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। उनमें से दो लोगों की हालत गंभीर होने के कारण पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया है। जुलाना थाना पुलिस ने मृतकों के परिजनों की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालकों के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाकर दुर्घटना करने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है।
राजस्थान के झुंझनू जिला के हिबड़ा मोहल्ला के वार्ड-18 निवासी नंदलाल वीरवार देर रात को अपने परिवार के साथ पंचकूला में शादी में शामिल होने के लिए गए। वहां से लौटते समय वह नेशनल हाईवे 152डी से अपने घर जा रहे थे। गांव भैरोखेड़ा के पास अचानक तेज रफ्तार ट्राले ने ब्रेक लगा दिया। इससे उनकी कार ट्राले से टकरा गई। हादसे में वह, उनकी पत्नी रुक्मिणी, पोत्री नेहा तथा पलक गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने चारों को नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां पर चिकित्सकों ने 74 वर्षीय रुक्मिणी को मृत घोषित कर दिया, जबकि नंदलाल तथा पलक की गंभीर हालात को देखते हुए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। हादसे के बाद ट्राला चालक फरार हो गया। हादसे की सूचना मिलने के बाद जुलाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। पुलिस ने कार के चालक सुनील की शिकायत पर ट्राला चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
टाटा एस की टक्कर से बाइक सवार किसान की मौत
गतौली गांव निवासी कृष्ण वीरवार को जुलाना मंडी में गेहूं डालने के लिए गए थे। देर रात जब वह बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे तो जींद-रोहतक नेशनल हाईवे पर जैजवंती गोशाला के सामने टाटा एस गाड़ी ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। गंभीर हालात में कृष्ण को नागरिक अस्पताल लाया गया, जहां पर उसकी मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर जुलाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया।
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल से दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवाकर उनके परिजनों को सौंप दिया है। अज्ञात वाहन चालकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। -नवीन मोर, प्रभारी, पुलिस थाना जुलाना।