{"_id":"6854167652a69dfc1d043fd7","slug":"elderly-man-committed-suicide-after-being-fed-up-with-asthma-2025-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: बीमारी से परेशान था बुजुर्ग, जहर खाकर किया सुसाइड, बस स्टैंड पर मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: बीमारी से परेशान था बुजुर्ग, जहर खाकर किया सुसाइड, बस स्टैंड पर मिला शव
Thu, 19 Jun 2025 07:24 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Thu, 19 Jun 2025 07:24 PM IST
सार
एक बुजुर्ग अपनी बीमारी से परेशान चल रहा था घर से दवाई लेने के लिए निकले बुजुर्ग ने जहर खाकर सुसाइड कर लिया। बुजुर्ग का शव बस स्टैंड पर पड़ा मिला जिसके बाद पुलिस ने परिजनों को मामले की सूचना दी। डिटेल में पढ़ें खबर...
विज्ञापन
बुजुर्ग का शव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दमा की बीमारी से परेशान बुजुर्ग ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। वीरवार सुबह बुजुर्ग का शव नए बस अड्डे के सामने डिवाइडर पर मिला। सूचना मिलने पर सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जानकारी मिलने के बाद में परिजनों को सूचना दी गई। उसके बाद नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। मृतक की शिनाख्त पानीपत जिला के गांव जाटल निवासी 80 वर्षीय इंद्र के तौर पर हुई है। मृतक दमा की बीमारी से परेशान था।
विज्ञापन
राहगीरों ने बस अड्डे पर देखा शव
वीरवार सुबह राहगीरों ने नए बस अड्डे के सामने डिवाइडर पर एक व्यक्ति का शव पड़ा देखा। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी। सिविल लाइन थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। शव के पास एक जहरीली दवा की शीशी भी पड़ी हुई थी। पुलिस ने शव को नागरिक अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उसके पास से ऐसा कोई कागजात नहीं मिला, जिससे उसकी शिनाख्त हो सके। इसके बाद पुलिस को जानकारी मिली कि मृतक पानीपत जिला के गांव जाटल का रहने वाला है।
विज्ञापन
पुलिस ने परिजनों को दी सूचना
पुलिस ने तुरंत मृतक के परिजनों को सूचना दी। इसके बाद परिजन नागरिक अस्पताल पहुंचे और मृतक की शिनाख्त की। परिजनों ने बताया कि उन्हें दमा की बीमारी थी। इससे वह परेशान थे। बुधवार को वह दमा की देशी दवाई लाने के लिए ही घर से निकले थे, लेकिन वह वापस घर नहीं पहुंचे।
विज्ञापन
नए बस अड्डे के सामने डिवाइडर पर एक बुजुर्ग का शव मिला था। इसके बाद मृतक की शिनाख्त हा गई थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है। -बलजीत सिंह, प्रभारी, सिविल लाइन थाना जींद
ये भी पढ़ें: Haryana Crime: टीटी की नौकरी दिलवाने के नाम पर ठगी, शातिरों ने लगाया ₹10 लाख का चूना, पुलिस ने की कार्रवाई