{"_id":"680bf90786c4b00b0d097049","slug":"eight-streets-will-be-built-in-the-city-at-a-cost-of-approximately-rs-67-lakh-jind-news-c-199-1-sroh1009-133666-2025-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: शहर में लगभग 67 लाख रुपये की लागत से बनेंगी आठ गलियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: शहर में लगभग 67 लाख रुपये की लागत से बनेंगी आठ गलियां
Sat, 26 Apr 2025 02:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sat, 26 Apr 2025 02:35 AM IST
विज्ञापन
जींद। शहर की गलियों के निर्माण के लिए नगर परिषद ने टेंडर लगाए हैं। इन गलियों के निर्माण पर अलग-अलग लगभग 67 लाख रुपये की राशि खर्च की जाएगी। इसमें आठ गलियों का निर्माण होगा। टेंडर की बिड अगले सप्ताह खुलेगी। इसके बाद जल्द ही इन गलियों के निर्माण पर काम शुरू कराया जाएगा।
नगर परिषद ने वार्ड 23 में शहर के गोहाना रोड पर लगने वाले भारत नगर में गली निर्माण के लिए 8.23 लाख रुपये का टेंडर लगाया है। इसके अलावा विश्वकर्मा चौक से रोहतक रोड पर गली के निर्माण पर 8.47 लाख रुपये की राशि खर्च होगी। वार्ड नंबर 22 में गली निर्माण जेडी 7 व सुभाष नगर में होगा। इस पर 4.80 लाख रुपये खर्च होंगे। वार्ड 23 में गोहाना रोड पर भानू प्रजापत के मकान से डॉ. अनिल के मकान तक गली निर्माण पर 13.87 लाख रुपये, वार्ड 23 की एंप्लाइज कॉलोनी में राजकुमार से रामजी के मकान तक 10.46 लाख रुपये की लागत से गली निर्माण, वार्ड 24 में सतबीर के मकान से सोनू के मकान तक चार लाख रुपये, वार्ड 27 में भनभौरी मंदिर से रोशन पंडित के मकान तक 8 लाख रुपये की राशि से गली निर्माण, वार्ड 28 में जेडी 7 से ढुल जिम तक 8.36 लाख रुपये की लागत से गली का निर्माण कराया जाएगा।
शहर की किसी भी गली को कच्ची व टूटी हुई नहीं रहने दिया जाएगा। इसके लिए नगर परिषद लगातार काम कर रही है। फिलहाल 8 गलियों के निर्माण के लिए लगभग 67 लाख रुपये की राशि के टेंडर लगे हैं। अगले कुछ समय में शहर की अन्य कच्ची गलियों के टेंडर भी लगाए जाएंगे, ताकि शहर की दशा को सुधारा जा सके।
विज्ञापन
-- अनुराधा सैनी, चेयरपर्सन नगर परिषद जींद