फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Eight slum colonies thirst extinguished with 11.7 million, jind news

1.17 करोड़ से बुझेगी आठ स्लम कॉलोनियों की प्यास

Sun, 25 Dec 2016 12:37 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, जींद
ब्यूरो/ अमर उजाला, जींद Updated Sun, 25 Dec 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
Eight slum colonies thirst extinguished with 11.7 million, jind news
सिर पर पानी लेने जाती महिलाएं। - फोटो : jind
पेयजल किल्लत से परेशान शहर की आठ कॉलोनियों के लिए अच्छी खबर है। अगले महीने में यहां पेयजल मुहैया करवाने के लिए जन स्वास्थ्य विभाग काम शुरू कर देगा। इसके लिए विभाग ने एक करोड़ 17 लाख रुपये की परियोजना को स्वीकृति दे दी है। यह पैसा काम के लिए विभाग से जारी भी हो चुका है। अब जन स्वास्थ्य विभाग इन कॉलोनियों में पांच ट्यूबवेल लगाकर इन कॉलोनियों में सप्लाई देगा। 
विज्ञापन


गुणवत्ता की बात करें तो जींद शहर में पेयजल व्यवस्था खस्ताहाल है। अर्बन इस्टेट को छोड़कर शहर में कहीं भी नहरी पानी सप्लाई नहीं हो रहा है। फिर भी लोगों की प्यास बुझाने के लिए विभाग द्वारा 42 ट्यूबवेल लगाए गए हैं। जन स्वास्थ्य विभाग की फाइलों में प्रतिदिन 100 लीटर प्रति व्यक्ति के हिसाब से पानी की सप्लाई हो रही है। विभाग करीब साढ़े तीन लाख की आबादी को पानी सप्लाई कर रहा है। दरअसल शहर की काफी कॉलोनियां ऐसी हैं, जो पेयजल से महरूम हैं। इनमें से आठ कॉलोनियों को अब पानी की परेशानी नहीं रहेगी।
विज्ञापन


इन कॉलोनियों में मिलेगा पानी
नई योजना के तहत शहर की भिवानी रोड स्थित बुढ़ा बाबा बस्ती, जोगेंद्र नगर, विश्वकर्मा कॉलोनी, विकास नगर, ओम नगर, हनुमान नगर सहित कुल आठ कॉलोनियों में पेयजल लाइन डाली जानी है। वहीं, इन कॉलोनियों में सप्लाई के लिए पांच ट्यूबवेल भी लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नहरी पेयजल की मांग
शहर में भूमिगत पानी पीने लायक नहीं है, लेकिन फिर भी सारी व्यवस्था भूमिगत पानी पर ही आधारित है। शहर के लोग लंबे समय से नहरी पेयजल की मांग कर रहे हैं, लेकिन यह मांग फिलहाल पूरी होती नजर नहीं आ रही है।

फिलहाल क्या है व्यवस्था
इन कॉलोनियों में हालांकि जन स्वास्थ्य विभाग ने पेयजल के लिए लाइन डाली है, लेकिन इसकी सुविधा पूरी कॉलोनी को नहीं मिल रही है। लोगों को दूर-दूर से पानी लाना पड़ रहा है। सभी कॉलोनियों में पानी की पूर्ति अधिकतर निजी सबमर्सिबल से ही हो रही है। इससे लोगों को पानी के लिए दूसरे लोगों का मुंह ताकना पड़ता है।

नहीं पहुंचता पानी
कॉलोनी में कुछ जगह पर लाइन बिछी हुई हैं, लेकिन पानी नहीं पहुंच रहा है। पाइप लाइन पीछे कई जगह से लीक होने से दिक्कत होती है। वहीं पाइप लाइन बहुत दूर है, इससे कम ही लोगों को पानी मिलता है
अमित, विश्वकर्मा कॉलोनी

मिलेगी सुविधा
लोगों को पानी के लिए दूर-दूर घूमना पड़ता है। यदि घर के पास में सप्लाई पहुंच जाएगी तो लाभ होगा। यहां वर्षों से लोग पानी के लिए परेशान है। बहुत हम पानी मिल पाता है। पानी की गुणवत्ता भी सही नहीं है।

ध्यानचंद, जोगेंद्र नगर

जन स्वास्थ्य विभाग की इस परियोजना को मुख्यालय से मंजूरी मिल गई है। इसके लिए राशि भी जारी कर दी गई है। इन कॉलोनियों में लाइन डालने के लिए पाइप भी पहुंच चुके हैं। जल्द ही इस पर काम शुरू कर दिया जाएगा।
बीपी शर्मा, एक्सईएन जन स्वास्थ्य विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed