फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Eight new dengue cases including father-daughter found, number reached 39

जिले में फिर मिले डेंगू के आठ मामले, संख्या पहुंची 39

Wed, 05 Oct 2022 12:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 05 Oct 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Eight new dengue cases including father-daughter found, number reached 39
जींद। जिले में मंगलवार को डेंगू के आठ नए मामले मिले हैं। इसके साथ ही जिले में डेंगू पीड़ितों की संख्या 39 हो गई है।
विज्ञापन

श्याम नगर में एक पिता व उसकी बेटी डेंगू पॉजिटीव मिले हैं। इनके अलावा रायचंदवाला गांव में एक, जलालपुर खुर्द में एक, विजय नगर में दो, अहीरका गांव में दो केस डेंगू के मिले हैं। जहां पर भी डेंगू पाजिटिव मिले हैं वहां पर सर्वे करने के आदेश दिए हैं। स्वास्थ्य निरीक्षक राममेहर वर्मा के नेतृत्व में स्वास्थ्य कर्मियों ने अभियान चलाया। जहां पर टीम ने जिन घरों में डेंगू के केस मिले हैं, उनके कारण जाने का प्रयास किया और आसपास के एरिया में नगर परिषद को फॉगिंग कराने के आदेश दिए हैं। स्वास्थ्य कर्मियों ने इस दौरान जो भी लोग बुखार पीड़ित मिले हैंए उनके खून के नमूने लिए और जांच के लिए लैब भेज दिया। डेंगू नोडल अधिकारी डॉ. विजेंद्र ढांडा ने बताया कि बुखार होने पर घबराने की बजाय तुरंत कोरोना व डेंगू की जांच करवाएं। जिला में डेंगू की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य प्रशासन द्वारा हरसंभव उपाय किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed