फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Eight Corona positives including doctor, his wife-son and police personnel found

चिकित्सक, उसकी पत्नी-बेटा और पुलिस कर्मचारी समेत आठ कोरोना पॉजिटिव मिले

Thu, 09 Jul 2020 11:15 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Eight Corona positives including doctor, his wife-son and police personnel found
लोगों के स्वास्थ्य की जांच करते कर्मचारी। - फोटो : Jind
जिले में कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। वीरवार को नरवाना के 75 वर्षीय चिकित्सक, उसकी पत्नी और बेटा समेत आठ लोगो पॉजिटिव पाए गए। इससे पहले बुधवार को भी आठ लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके साथ ही जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 166 हो गई है। 104 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं। वहीं चार लोगों की कोरोना की वजह से मौत हो चुकी है, जबकि दो लोगों की मौत रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद हुई है। जिले में फिलहाल 58 एक्टिव केस हैं।
विज्ञापन

नरवाना की कृष्णा कॉलोनी निवासी 75 वर्षीय चिकित्सक, उसकी 71 वर्षीय पत्नी तथा 39 वर्षीय बेटे की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। तीनों ने सात जुलाई को कोरोना जांच के लिए सैंपल दिया था। ये लोग उनके क्लीनिक पर आने वाले किसी अन्य व्यक्ति के संपर्क में आने से संक्रमित हुए हैं। अर्बन इस्टेट निवासी 50 वर्षीय व्यक्ति को सर्दी, खांसी, बुखार व जुकाम की शिकायत थी। उसने सात जुलाई को कोरोना जांच के लिए सैंपल दिया था, जिसकी रिपोर्ट आज पॉजिटिव आई है। अर्बन एस्टेट का ही एक अन्य 45 वर्षीय व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिला है। व्यक्ति टावर मेंटिनेंस करने वाले कोरोना संक्रमित दोस्त के संपर्क में आने से कोरोना संक्रमित हुआ है, जिस पर उसने नागरिक अस्पताल में सैंपल दिया था। वीरवार को उसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई।
विज्ञापन

इसी तरह भिवानी रोड निवासी व्यक्ति की छह जुलाई को कोरोना संक्रमित होने की रिपोर्ट मिली थी। अब उसकी बेटी की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं, एक अन्य पुलिस कर्मी की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसी प्रकार अनूपगढ़ गांव में कोरोना पॉजिटिव महिला मिली है। इस महिला ने सात जुलाई को जुलाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बुखार की शिकायत के चलते सैंपल दिया था। वीरवार को इसकी रिपोर्ट पॉजीटिव आने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची। महिला चार जुलाई को अपने मायके रोहतक जिले के गांव चांदी में मिलने गई थी। पांच जुलाई को घर लौटी थी। छह जुलाई को वह अपनी ननद के पास गांव मालवी भी गई थी। सात जुलाई को बुखार होने के कारण महिला ने जुलाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सैंपल दिया था। इस महिला को फिलहाल घर में ही क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीरवार को आठ लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें तीन नरवाना के एक ही परिवार के हैं। स्वास्थ्य विभाग कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। स्वास्थ्य टीमें लगातार सैंपलिंग कर रही हैं।
डॉ. मनजीत सिंह, सिविल सर्जन, जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed