{"_id":"6a90901f836d5b057e0172ba","slug":"efforts-to-improve-parking-arrangements-at-the-hospital-began-jind-news-c-199-1-sroh1009-159197-2026-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: अस्पताल में पार्किंग व्यवस्था सुधारने की कवायद शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: अस्पताल में पार्किंग व्यवस्था सुधारने की कवायद शुरू
विज्ञापन
27जेएनडी10: इमरजेंसी भवन के सामने नो पार्किंग का बोर्ड लगाते हुए कर्मचारी। संवाद
जींद। नागरिक अस्पताल परिसर में जगह-जगह खड़े होने वाले वाहनों की समस्या से अब मरीजों और तीमारदारों को राहत मिलने की उम्मीद है। अस्पताल प्रशासन ने वाहनों को व्यवस्थित तरीके से खड़ा करवाने की कवायद शुरू कर दी है। इसके लिए इमरजेंसी भवन, सिटी स्कैन केंद्र और सीएमओ कार्यालय के सामने नो पार्किंग के बोर्ड लगाए गए हैं। वहीं, इमरजेंसी के मुख्य रास्ते पर वाहन खड़े न हों, इसके लिए सुरक्षा कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगाई गई है।
नागरिक अस्पताल में रोजाना बड़ी संख्या में मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं। मरीजों के साथ आने वाले तीमारदार अपने दोपहिया और चार पहिया वाहन परिसर में जहां जगह मिलती है, वहीं खड़े कर देते हैं। इससे कई बार अस्पताल में जाम जैसी स्थिति बन जाती है।
सबसे ज्यादा परेशानी इमरजेंसी के सामने होती थी। यहां वाहन खड़े होने से एंबुलेंस को मरीजों को लेकर इमरजेंसी तक पहुंचने और वापस निकलने में दिक्कत होती थी।
विज्ञापन
अस्पताल परिसर में प्रतिदिन 500 से अधिक दोपहिया और चार पहिया वाहन पहुंचते हैं। पार्किंग की उचित व्यवस्था और निगरानी के अभाव में कई वाहन इमरजेंसी, सिटी स्कैन केंद्र और अन्य महत्वपूर्ण स्थानों के सामने खड़े कर दिए जाते थे। इससे मरीजों और उनके साथ आने वाले लोगों को भी आवागमन में परेशानी होती थी।
एंबुलेंस के रास्ते में नहीं खड़े होंगे वाहन
अस्पताल प्रशासन की इस पहल से इमरजेंसी के सामने अव्यवस्था कम होने की उम्मीद है। नो पार्किंग क्षेत्र में वाहन खड़े नहीं होने से एंबुलेंस को आने-जाने के लिए रास्ता साफ मिलेगा। खासकर गंभीर मरीजों को अस्पताल पहुंचाने के दौरान एंबुलेंस को किसी तरह की बाधा का सामना नहीं करना पड़ेगा।
बाक्स
अस्पताल आने वाले मरीजों और तीमारदारों से अपील की है कि वे अपने वाहन निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही खड़े करें और इमरजेंसी के रास्ते को खाली रखें। व्यवस्था को नियमित रूप से लागू किया गया तो पार्किंग की समस्या काफी हद तक कम होगी और मरीजों को राहत मिलेगी। -डाॅ. रघुवीर पूनिया, पीएमओ नागरिक अस्पताल जींद।