फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   ED team searched the businessman's house for about four hours, took some documents in their possession

Jind News: ईडी की टीम ने लगभग चार घंटे खंगाला कारोबारी का आवास, कुछ दस्तावेज लिए कब्जे में

Sun, 25 May 2025 01:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 25 May 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
ED team searched the businessman's house for about four hours, took some documents in their possession
24जेएनडी16: नरवाना में आढ़ती के आवास के बाहर खड़ी ईडी की गाड़ी। संवाद
नरवाना। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने शनिवार को फिर से नरवाना के कारोबारी ओमप्रकाश के घर दस्तक दी। टीम ने लगभग चार घंटे तक कारोबारी के आवास को खंगाला और पूछताछ भी की। टीम ने कुछ दस्तावेज भी कब्जे में लिए हैं। ईडी को कारोबारियों के यहां क्या कुछ मिला, इसका खुलासा नही हो पाया है।
विज्ञापन

कारोबारियों के यहां कार्रवाई के पीछे भारत ब्रांड योजना मे घोटाला होना बताया जा रहा है। नरवाना के कुछ बड़े कारोबारी भारत ब्रांड योजना का हिस्सा हैं। सीआरपीएफ जवानों के साथ शनिवार को फिर से ईडी की टीम ने राइस मिलर तथा आढ़ती ओमप्रकाश के किशनचंद काॅलोनी में आवास पर दस्तक दी।
विज्ञापन

मकान के बाहर सीआरपीएफ के जवान तैनात रहे। जबकि ईडी की टीम ने लगभग चार घंटों तक मकान तथा रिकार्ड को खंगाला। इसके इलावा पूछताछ भी की गई। कार्रवाई के दौरान किसी को मकान के अंदर तथा बाहर नहीं जाने दिया गया। ईडी की टीम कुछ दस्तावेजों को भी अपने साथ ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को सुबह ईडी ने नरवाना तथा उचाना में कारोबारियों के यहां लगभग डेढ़ दर्जन प्रतिष्ठानों तथा आवासों पर छापेमारी की थी। ईडी की कार्रवाई देर रात तक जारी रही। ईडी ने कारोबारी ओमप्रकाश के आवास पर शुक्रवार को भी दस्तक दी थी। दूसरे आढ़ती नहीं मिलने के कारण टीम के सदस्य जियालाल गोयल के आवास पर ठहरे थे। उनसे इस बारे में कोई पूछताछ नहीं की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed