फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   E-libraries will be opened in 1000 villages of the state: Krishna Pawar

प्रदेश के 1000 गांव में खोली जाएंगी ई-लाइब्रेरी : कृष्ण पंवार

Wed, 30 Oct 2024 12:47 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 30 Oct 2024 12:47 AM IST
विज्ञापन
E-libraries will be opened in 1000 villages of the state: Krishna Pawar
जींद। भाजपा कार्यालय में मंगलवार को सदस्यता अभियान 2024 के तहत कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में हरियाणा के पंचायत एवं विकास मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने मुख्यातिथि के तौर पर शिरकत की। हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा व सामाजिक एवं न्याय अधिकारिता मंत्री कृष्ण बेदी विशिष्ट अतिथि के तौर पर शामिल हुए।
विज्ञापन

मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि सदस्यता अभियान 2024 के तहत प्रदेश के 50 लाख कार्यकर्ताओं को जोड़ने का काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के 1000 गांव में ई-लाइब्रेरी खोलने का काम किया जाएगा, ताकि बच्चे वहां से पढ़कर शिक्षा स्तर में उच्चतम स्थान हासिल कर सके। प्रत्येक ई-लाइब्रेरी पर दस लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश के 250 गांव चिह्नित किए गए हैं। इसमें जिम खोलने का काम किया जाएगा। सभी गांवों में फिरनियों को पक्का करने का काम किया जाएगा और स्ट्रीट लाइट भी लगवाने का काम जल्द शुरू करवा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि गांवों में भी शहरों की तर्ज पर अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी।
विज्ञापन

प्रत्येक बूथ पर कम से कम 250 कार्यकर्ताओं को जोड़ना अत्यंत जरूरी : डिप्टी स्पीकर

हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा ने कहा कि सदस्यता अभियान में अधिक से अधिक सदस्यों को जोड़ने का काम करें, ताकि संगठन और मजबूत हो सके। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बूथ पर कम से कम 250 कार्यकर्ताओं को जोड़ना अत्यंत जरूरी है। अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के लिए 8800002024 पर मिस्ड कॉल करें। पूरे देश में भाजपा का संगठन सबसे मजबूत है। इसमें प्रत्येक कार्यकर्ता को आगे बढ़ने के अवसर प्रदान किए जाते हैं। इस अभियान में सभी कार्यकर्ताओं का पूर्ण सहयोग किया जाएगा। इस अवसर पर भाजपा जिला प्रभारी डॉ. मदन लाल गोयल, भाजपा जिलाध्यक्ष तिजेंद्र ढुल, जिला संयोजक सदस्यता अभियान डॉ. ओमप्रकाश पहल, पूर्व जिलाध्यक्ष व चेयरमैन अमरपाल राणा, पूर्व विधायक कलीराम पटवारी, जसमेर रजाना, रामफल शर्मा, जिला महामंत्री डॉ. राज सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed