{"_id":"6ab96825db43d85fd708a2e7","slug":"e-disha-kendra-remained-open-on-sunday-despite-the-holiday-a-large-crowd-of-farmers-turned-up-jind-news-c-199-1-jnd1011-161118-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: रविवार को अवकाश के बावजूद खुला ई-दिशा केंद्र, किसानों की उमड़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: रविवार को अवकाश के बावजूद खुला ई-दिशा केंद्र, किसानों की उमड़ी भीड़
विज्ञापन
27उचाना01 : उचाना ई दिशा केंद्र में फसल पंजीकरण करते कर्मचारी व लगी किसानों की लाइन। संवाद
उचाना। मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर फसल पंजीकरण के अंतिम दिन रविवार को अवकाश के बावजूद ई-दिशा केंद्र खुला रहा। फसल पंजीकरण से वंचित किसान केंद्र पर पहुंचें और सभी किसानों की फसलों का पंजीकरण किया गया। अंतिम दिन होने के कारण सुबह से ही ई-दिशा केंद्र पर किसानों की भीड़ लगी रही।
दरअसल, मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर फसल पंजीकरण के लिए पहले 31 जुलाई तक का समय निर्धारित किया गया था। काफी संख्या में किसान निर्धारित अवधि में अपनी फसल का पंजीकरण नहीं करा सके थे। ऐसे किसानों को फसल बिक्री को लेकर चिंता बनी हुई थी क्योंकि सरकार की ओर से स्पष्ट किया गया था कि पंजीकृत किसानों का ही गेट पास कटेगा और उनकी फसल की खरीद की जाएगी।
फसल पंजीकरण से वंचित किसानों ने पोर्टल दोबारा खोलने की मांग की थी। किसानों की मांग के बाद सरकार ने करीब एक सप्ताह पहले मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल दोबारा खोल दिया। इसके बाद पटवारियों से फसलों का सत्यापन करवाकर ई-दिशा केंद्रों पर पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू की गई।
विज्ञापन
उचाना तहसील में अधिक से अधिक किसानों का समय पर पंजीकरण सुनिश्चित करने के लिए 10 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी। कर्मचारियों ने रविवार को अंतिम दिन भी किसानों के पंजीकरण का कार्य जारी रखा। इसके चलते पंजीकरण से वंचित किसानों को अपनी फसल का ब्योरा दर्ज कराने का मौका मिला।
नायब तहसीलदार अशोक कुमार ने बताया कि रविवार को ई-दिशा केंद्र पर जितने भी किसान पंजीकरण के लिए पहुंचें सभी की फसल का पंजीकरण किया गया। उन्होंने बताया कि शाम आठ बजे तक फसल पंजीकरण की अंतिम तिथि आगे बढ़ाए जाने संबंधी कोई संदेश प्राप्त नहीं हुआ था।