फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Dushyant will not be allowed to enter Daroli Kheda

दरोली खेड़ा में दुष्यंत को नहीं करने देंगे प्रवेश ः पालवां

Wed, 01 Dec 2021 12:02 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 12:02 PM IST
विज्ञापन
Dushyant will not be allowed to enter Daroli Kheda
उपमंडल कार्यालय में आयोजित किसान पंचायत को संबोधित करते किसान नेता आजाद पालवां। - फोटो : Jind
उचाना। संयुक्त किसान मोर्चा ने एलान किया है कि डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला उनके लके उचाना कलां के गांव दरोली खेड़ा में एंट्री नहीं करने देंगे। दुष्यंत बुधवार को गांव में एक शादी समारोह में भाग लेने आ रहे हैं।
विज्ञापन

इसे लेकर उपमंडल कार्यालय में किसान पंचायत हुई। भारतीय किसान यनियन (चढूनी) के जिला प्रधान आजाद पालवां ने कहा कि दुष्यंत को एक दिसंबर को गांव दरोली खेड़ा में दाखिल नहीं होने दिया जाएगा। किसानों ने एसडीएम डॉ. राजेश खोथ को ज्ञापन सौंप कर दुष्यंत का कार्यक्रम रद करने की मांग की। पालवां ने कहा कि उपमंडल कार्यालय में किसान व मजदूर द्वारा दिया जा रहा धरना बुधवार को उचाना खुर्द से दरोली खेड़ा रोड पर माता मंदिर के पास दिया जाएगा। आस-पास के गांवों में मुनादी भी करवाई गई है ताकि अधिक से अधिक किसान, मजदूर, युवा व महिलाएं इस धरने पर पहुंचें। दरोली खेड़ा गांव में चार रास्ते आते हैं। इन चारों रास्तों को किसान बंद करेंगे ताकि डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला की गांव में एंट्री नहीं हो। उन्होंने कहा कि प्रशासन से मिलकर अनुरोध किया गया है कि एक दिसंबर को दरोली खेड़ा में डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला नहीं आएं। डिप्टी सीएम अगर आते हैं तो उनका पुरजोर विरोध किया जाएगा। किसी तरह की घटना अगर होती है तो उसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। संयुक्त किसान मोर्चा, खाप-पंचायतें एवं किसान फैसला ले चुके हैं कि जब तक किसान आंदोलन चलेगा तब तक जजपा व भाजपा के किसी भी विधायक, मंत्री व अन्य नेता को गांवों में आने पर विरोध किया जाएगा। सरकार को समर्थन देने वाले विधायकों का भी विरोध किया जाएगा। जानबूझ कर भाईचारा को खराब करने के लिए सत्ता पक्ष के लोग गांव में आ रहे हैं। पालवां ने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा की मीटिंग होनी है। इसमें जो फैसला होगा उसको माना जाएगा। जब तक किसान आंदोलन चल रहा है तब तक सत्ता पक्ष के लोग गांव में नहीं आएं। केंद्र सरकार को चाहिए कि एमएसपी पर कानून बनाने, किसानों पर दर्ज मामलों को रद्द करने, आंदोलन में मौत का ग्रास बने किसानों को आर्थिक मदद देने सहित जो भी मांगे हैं उनको पूरा किया जाए। किसान व मजदूर जब तक आंदोलन जारी रखेगा जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होती। इस अवसर पर दलबीर श्योकंद, राजा डूमरखां, बलबीर बड़ौदा, रोहताश नगूरां, सिक्किम सफाखेड़ी, वेद माजरा, बिजेंद्र घोघड़ियां, महाबीर दरौली, जिले सिंह, बिंद्र, कुलदीप, चरण सिंह, राजेश, बिल्लू , ईश्वर, नरेश, सुखबीर, जसबीर, वीरेंद्र, सुनील, अंकित, संजय भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed