फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   dushyant managed to break the political stronghold of birender singh by fighting like a warrior

योद्धा की तरह लड़कर बीरेंद्र सिंह के राजनीतिक गढ़ को तोड़ने में कामयाब रहे दुष्यंत

Thu, 24 Oct 2019 11:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 24 Oct 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
dushyant managed to break the political stronghold of birender singh by fighting like a warrior
जीत के बाद उचाना कलां क्षेत्र में कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे दुष्यंत चौटाला। - फोटो : Jind
प्रदेश की हॉट सीट उचाना कलां पर सभी की नजर टिकी हुई थी। यहां से परिणाम भी चौंकाने वाले आए हैं। दुष्यंत चौटाला व जेजेपी के नेताओं ने उचाना कलां में पूरी ताकत झोंक दी थी, लेकिन यहां मुकाबला बीरेंद्र सिंह परिवार से था, जो उचाना की राजनीति में 45 साल से डटा हुआ है। दुष्यंत चौटाला ने चुनौती को स्वीकार करते हुए यहां पर योद्धा की तरह लड़कर बीरेंद्र सिंह के गढ़ को फतेह करने में कामयाबी हासिल की। दुष्यंत चौटाला भले ही सात साल से राजनीति में सक्रिय हैं, लेकिन उनकी पार्टी महज 11 महीने पुरानी है। ऐसे में 11 महीने की पार्टी ने उचाना कलां में 45 साल पुराने राजनीतिक परिवार को हराकर जीत का डंका बजाया है।
विज्ञापन

उचाना कलां विधानसभा क्षेत्र में अब तक कुल दस चुनाव हुए हैं। इनमें से छह चुनाव बीरेंद्र सिंह व उनके परिवार के लोगों ने जीते हैं। बीरेंद्र सिंह कांग्रेस के टिकट पर यहां से 1977, 1982 और 1991, 2005 में विजयी रहे तो 2014 में उनकी पत्नी प्रेमलता भाजपा के टिकट पर विधायक बनीं। अब तक यहां से दो बार चौटाला परिवार जीतने में सफल रहा है। 2009 के विधानसभा चुनाव में ओमप्रकाश चौटाला ने इनेलो प्रत्याशी के रूप में बीरेंद्र सिंह को 621 मतों से हराया था। इसके बाद अब 2019 के चुनाव में ओमप्रकाश चौटाला के पौत्र व जेजेपी प्रमुख दुष्यंत चौटाला ने बीरेंद्र सिंह की पत्नी प्रेमलता को हराया है।

उचाना कलां विधानसभा क्षेत्र के करसिंधु गांव में जीत के बाद लोगों को संबोधित करते दुष्यंत चौटाला?

उचाना कलां विधानसभा क्षेत्र के करसिंधु गांव में जीत के बाद लोगों को संबोधित करते दुष्यंत चौटाला?- फोटो : Jind

जेजेपी की जीत पर डांस कर खुशी जताते समर्थक।

जेजेपी की जीत पर डांस कर खुशी जताते समर्थक।- फोटो : Jind

कार्यकर्ताओं से घिरे दुष्यंत चौटाला।

कार्यकर्ताओं से घिरे दुष्यंत चौटाला।- फोटो : Jind

उचाना कलां विधानसभा क्षेत्र से जीतने के बाद निर्वाचन अधिकारी राजेश कोथ से प्रमाण पत्र प्राप्त क?

उचाना कलां विधानसभा क्षेत्र से जीतने के बाद निर्वाचन अधिकारी राजेश कोथ से प्रमाण पत्र प्राप्त क?- फोटो : Jind

 मतगणना केंद्र के बाहर लोगों का अभिवादन स्वीकार करते दुष्यंत चौटाला।

मतगणना केंद्र के बाहर लोगों का अभिवादन स्वीकार करते दुष्यंत चौटाला।- फोटो : Jind

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed