फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Dushyant and Birender Singh have lost the trust of the people of Uchana: Kundu

उचाना की जनता का विश्वास खो चुके हैं दुष्यंत और बीरेंद्र सिंह : कुंडू

Sun, 02 Jul 2023 11:29 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 02 Jul 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
Dushyant and Birender Singh have lost the trust of the people of Uchana: Kundu
02जेएनडी06: बधाना गांव में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए महम के विधायक बलराज कुंडू।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जींद। जन सेवक मंच के सुप्रीमो व महम से निर्दल विधायक बलराज कुंडू ने कहा कि उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला और बीरेेंद्र सिंह उचाना की जनता का विश्वास खो चुके हैं।

कहा कि उचाना विधानसभा क्षेत्र की पिछले 45 साल से सत्ता में भागीदारी है। वर्तमान में उचाना के दुष्यंत चौटाला डिप्टी सीएम हैं। इसके बाद भी उचाना विधानसभा क्षेत्र सबसे पिछड़ा है। कहा कि उनके उचाना आने से कुछ नेताओं को दुख है। उनके मंच का मुख्य उद्देश्य बड़े राजघरानों को राजनीति से बाहर करने का है। उन्होंने कहा कि डिप्टी सीएम बौखलाए हुए हैं और झूठी घोषणाएं कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बीरेंद्र सिंह अब तक ये तय ही नहीं कर पाए कि किस पार्टी से चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने उचाना हलका के पिछड़ेपन का जिम्मेदार दुष्यंत चौटाला और वीरेंद्र सिंह परिवार को बताया। अगर ये दोनों नेता उचाना की जनता के हित में काम करते तो आज इनको वोट के लिए भटकना नहींं पड़ता। कहा कि इस बार उचाना से आम परिवार का बेटा विधायक बनेगा। इस मौके पर अनुराग खटकड़, सरपंच रामहेर बधाना, महिला प्रधान पूनम, सुरेश पंघाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed