फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Due to rain, electricity was cut for 15 hours, 7-8 colonies were in darkness

Jind News: बारिश से 15 घंटे बिजली गुल, 7-8 कॉलोनियों में छाया अंधेरा

Wed, 18 Jun 2025 12:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 18 Jun 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
Due to rain, electricity was cut for 15 hours, 7-8 colonies were in darkness
17जेएनडी09: शहर की एक कॉलोनी में आए फाल्ट को दुरूस्त करते बिजली कर्मचारी। संवाद
जींद। अलसुबह आई बारिश से शहर में बिजली गुल हो गई। इससे सात-आठ कॉलोनियों में अंधेरा छा गया। बारिश के कारण फ्यूज उड़ गए। वहीं, केबल में पानी घुस गया, जिससे केबल जल गई और लाइनों में फाॅल्ट आ गए।
विज्ञापन

शहर के कई क्षेत्रों में केबल जलने की घटना हुई। इससे मंगलवार शाम तक बिजली गुल रही और रात तक बिजली बहाल हो पाई। शहरवासियों को काफी परेशानी हुई। शहर में कई कॉलोनियों में करीब 15 घंटे बिजली आपूर्ति ठप रही।
विज्ञापन

मंगलवार अलसुबह अचानक बादल छा गए। इसके बाद झमाझम बारिश होने लगी। बारिश होने के कारण शहर की बिजली चली गई। वहीं, 8 से 10 कॉलोनियों में बिजली के चले जाने से निगम सर्कल के पास शिकायत दर्ज करवाई गई। निगम सर्कल में बिजली संबंधित 120 शिकायतें दर्ज हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे ज्यादा शिकायतें केबल जलने की आईं। सूचना के बाद केबल बदलने और फ्यूज लगाने का काम शुरू हुआ, लेकिन कई जगह कई मीटर तक केबल जलने से शाम तक भी रिपेयरिंग का काम जारी रहा।
शहरवासियों के दिनचर्या के काम भी नहीं हो पाए, वहीं पेयजल सप्लाई नहीं आने के कारण लोगों को पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ा। बिना बिजली से शहरवासियों के अधिकतर घरेलू कार्य नहीं हो पाए।
बॉक्स
इन कॉलोनियों में रही बिजली गुल
बारिश के कारण शहर के राजनगर, श्याम नगर, संत नगर, झांझ गेट, विश्वकर्मा कॉलोनी, आशरी गेट, बुढ़ा बाबा बस्ती, सफीदों गेट, राम नगर, खेमनगर, हकीकत नगर में फ्यूज उडऩे और केबल जल गई। इनमें कई कॉलोनियों की बिजली तो दोपहर तक बहाल हो गई थी, लेकिन राजनगर, श्याम नगर, संत नगर, झांझ गेट, विश्वकर्मा कॉलोनी में शाम तक बिजली गुल रही। इन कॉलोनियों में शाम तक बिजली सप्लाई बहाल करने का काम चला, लेकिन फिर भी बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई।
बॉक्स
बिजली न आने से फोटोस्टेट और कोचिंग सेंटर में नहीं हुए काम
शहर के बाजारों में भी बिजली नहीं आने पर दुकानदार परेशान दिखाई दिए। पूरा दिन बिजली गुल रहने से फोटोस्टेट, कैफे, कोचिंग सेंटर, कंप्यूटर सेंटरों में कुछ भी कार्य नहीं हुआ, जिससे युवाओं को बैरंग ही लौटना पड़ा। दुकानों में दोपहर तक इन्वर्टर जवाब दे गए थे, जिससे शोरूम और मॉल में ज्यादा परेशानी आई। इन्वर्टरों के जवाब देने से अंधेरा छाया रहा। वहीं, दुकानदारों ने जनरेटर का सहारा लेना पड़ा, जिससे दुकानदारों को डीजल फूंकना पड़ा। बिजली गुल होने से शहरवासियों के साथ-साथ बाजारों के दुकानदारों ने भी खूब परेशानी झेली।
बॉक्स
हर बारिश में आती है केबल जलने की समस्या
शहरवासी राजेश, शमशेर, तिलकराम, जगबीर, अतुल, रोबिन, सतीश का कहना था कि हर बारिश में केबल जलने की समस्या आती है। इसलिए निगम को चाहिए कि बारिश के मौसम से पहले व्यवस्था दुरूस्त करनी चाहिए, ताकि बारिश के मौसम में ऐसी समस्या न आए। बिजली जाने से गर्मी में परेशानी हुई वहीं मच्छरों ने भी खासा परेशान किया। सुबह के समय दफ्तर जाने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

वर्जन
बारिश के कारण कई कॉलोनियों में पानी घुसने से बिजली की केबल जल गई थी। इस कारण कई जगह बिजली आपूर्ति बाधित हुई। कर्मचारियों को मौके पर भेजकर नई केबल लगवाकर सप्लाई बहाल करवा दी गई थी। -एमएल सुखीजा, अधीक्षण अभियंता, बिजली निगम जींद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed