फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Due to decrease in the number of roadways buses, private operators dominate the routes

Jind News: रोडवेज बसों की संख्या घटने से रूटों पर निजी ऑपरेटर हावी

Tue, 04 Jul 2023 11:13 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 04 Jul 2023 11:13 PM IST
विज्ञापन
Due to decrease in the number of roadways buses, private operators dominate the routes
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जींद। रोडवेज डिपो में बसों की संख्या कम होने के कारण जिले के विभिन्न रूटों पर निजी बसों का संचालन हो रहा है। इससे रोडवेज को आर्थिक नुकसान हो रहा है वहीं यात्रियों को बेहतर सुविधा नहीं मिल पा रही है। निजी बसों के चालक जगह-जगह बस रोक कर सवारियां बैठाते हैं जिससे यात्रियों को परेशानी होती है। साथ ही उनका ज्यादा समय खराब होता है।
फिलहाल रोडवेज डिपो में 34 नई बसें आने के बाद अब बसों की संख्या 150 हो गई है। इनमें किलोमीटर स्कीम वाली 37 बसें शामिल हैं जबकि निजी बसों की संख्या 160 से अधिक है। पहले एक समय ऐसा था जब डिपो में रोडवेज बसों की संख्या 200 से अधिक थीं और निजी बसों की संख्या काफी कम थी। वहीं विभाग की ओर से और नई बसें नहीं भेजे जाने के कारण डिपो में लगातार रोडवेज बसों की संख्या कम होती गई और प्राइवेट बसों की संख्या में बढ़ोतरी होती रही। डिपो में 2018 में 30 नई बसें आई थीं। इसके बाद 2020 में पांच मिनी बस डिपो में शामिल की गईं थीं जो विशेष रूप से छात्राओं के लिए चलाई जानी थी लेकिन उन बसों में भी अन्य यात्री ही सफर कर रहे हैं।
विज्ञापन

इस दौरान काफी रोडवेज बसें कंडम भी हो गई थीं। अब इस साल परिवहन विभाग ने डिपो में 34 नई बसें भेजीं । विभाग की ओर से जींद डिपो में 120 नई बस शामिल की जानी थी, जिसमें से 34 नई बसें आने के बाद यात्रियों और रोडवेज कर्मचारियों को बेहतर परिवहन सुविधा की उम्मीद बंधी थी, लेकिन 34 बस भेजे जाने के बाद अब नई बसों के आने पर रोक लग गई है। आलम यह है कि इस समय बरवाला, हिसार, हांसी, असंध, पानीपत, नरवाना जैसे रूटों पर प्राइवेट बसों का संचालन अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स

जींद-नरवाना रूट पर 31 और कैथल रूट पर चल रहीं 24 निजी बसें

जिले के अधिकतर रूटों पर निजी बसें दौड़ रही हैं। इनमें जींद, नरवाना और सफीदों उपकेंद्र के विभिन्न रूटों पर 160 से अधिक निजी बसें चल रही हैं। इसमें से जींद-नरवाना रूट पर 31, बरवाला रूट पर 12, असंध रूट पर 12, गोहाना रूट पर नौ, पानीपत रूट पर 27, पुंडरी रूट पर तीन, हांसी रूट सात से ज्यादा निजी बसें चल रही हैं। वहीं नरवाना से कैथल रूट पर 24, नरवाना से फतेहाबाद के लिए 14 और नरवाना-हिसार रूट पर 18 निजी बस चलती हैं। वहीं सफीदों से कैथल रूट पर 23 और पिल्लूखेड़ा से रोहतक रूट पर चार बस चलती हैं।


वर्जन

पिछले दिनों जींद डिपो में 34 रोडवेज बसें आई थीं, जो हरिद्वार, चंडीगढ़, सालासर, श्रीगंगानगर, गुरुग्राम, दिल्ली आदि रूटों पर चलाई जा रही हैं। अधिकारियों का प्रयास है कि यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधा दी जाए। अभी और नई बस आने की सूचना नहीं है। यदि नई बसें आती हैं तो उन्हें यात्रियों की मांग अनुसार विभिन्न रूटों पर चलाया जाएगा।-नरोत्तम शर्मा, ट्रैफिक मैनेजर, रोडवेज डिपो जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed