फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Drugs, mobile phone found in district jail, nine namedDrugs, mobile phone found in district jail, nine named

Jind News: जिला जेल में मिला मादक पदार्थ, मोबाइल, नौ नामजद

Mon, 30 Sep 2024 12:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 30 Sep 2024 12:01 AM IST
विज्ञापन
Drugs, mobile phone found in district jail, nine namedDrugs, mobile phone found in district jail, nine named
जींद। जिला जेल में शनिवार को तलाशी के दौरान नशीली गोलियों समेत अन्य मादक पदार्थ मिलने पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने जेल उपाधीक्षक की शिकायत पर ट्रैक्टर चालक समेत नौ बंदियों के खिलाफ मादक पदार्थ निरोधक अधिनियम तथा प्रिजनर एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


जेल उपाधीक्षक सुरेंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि जिला कारागार में पुलिस हाउस कॉरपोरेशन निर्माण कार्य करवा रहा है। निर्माण सामग्री लाने वाला ट्रैक्टर चालक गांव कापड़ो निवासी संदीप बंदियों के साथ मिलीभगत कर जेल के अंदर मादक पदार्थ ला रहा था। वह सामान को पैक कर दीवार के साथ से जेल पार्क में फेंक देता था। उसे ऐसा करते हुए जेल गार्ड ने देख लिया था।
विज्ञापन

इसके आधार पर जेल प्रशासन ने तलाशी ली तो ब्लॉक नंबर 12 तथा 13 के पानी निकासी पाइप से पैकेट मिले। इनमें नशीली गोलियों के दो पत्ते थे, जिनका वजन आठ ग्राम था। एक मोबाइल फोन, बैटरी, चार्जर, 15 सर्जिकल ब्लेड, 25 सुई बरामद हुईं। पूछताछ में पता चला कि बंदी मनजीत तथा दिनेश ने पैकेट को पानी के पाइप में छुपाया हुआ था। सिविल लाइन थाना के जांच अधिकारी राजकुमार ने बताया कि जेल उपाधीक्षक सुरेंद्र की शिकायत पर बंदी गांव रामराय निवासी जतिन, सफीदों गेट निवासी अशोक, गांव राजगढ़ निवासी सुरेंद्र, गांव पीपलथा निवासी बंटी, गांव बुडायन निवासी रविंद्र, गांव सुफलपरवा, यूपी निवासी मोनू ठाकुर, श्याम नगर निवासी दिनेश, गांव निडानी निवासी मनजीत तथा ट्रैक्टर चालक गांव कापड़ो निवासी संदीप के खिलाफ मादक पदार्थ निरोधक अधिनियम समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed