फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Drug smuggler arrested with ganja

Jind News: गांजा के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार

Wed, 31 May 2023 01:02 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 31 May 2023 01:02 AM IST
विज्ञापन
Drug smuggler arrested with ganja
जींद। सीआईए स्टाफ नरवाना सुंदरपुरा रोड से नशा तस्कर को काबू कर उसके कब्जे से दो किलो 900 ग्राम गांजा बरामद किया है। आरोपी की पहचान दबलैन निवासी सुमित कुमार उर्फ बालाजी के रूप में हुई है। शहर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


सीआईए नरवाना की टीम एएसआई अवतार सिंह के नेतृत्व में मंगलवार को फरैण फाटक के नजदीक मौजूद थी। इस दौरान सीआईए टीम को सूचना मिली कि सुमित उर्फ बालाजी निवासी दबलैन जो गांजा बेचने का काम करता है। इस समय सुंदरपुरा रोड पर रजवाहा की पुलिया के नजदीक किसी ग्राहक को गांजा बेचने की फिराक में है। सीआईए टीम ने खुफिया सूचना बारे तुरंत उच्च अधिकारियों को अवगत करवाया और मुखबिर की बताई जगह पर छापेमारी की तो आरोपी सुमित कुमार एक बाइक पर काले रंग का लिफाफा लिए आता दिखाई दिया जो सामने पुलिस की गाड़ी को देखकर बाइक को वापस ले जाने की कोशिश करने लगा लेकिन सीआईए टीम ने युवक को थोड़ी दूरी पर बाइक सहित काबू कर लिया। पुलिस ने युवक की तलाशी ली तो उसके कब्जे से दो किलो 900 ग्राम गांजा बरामद हुआ। सीआईए इंचार्ज इंचार्ज सुखदेव सिंह ने बताया कि शहर थाना पुलिस ने आरोपी को नामजद कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed