{"_id":"661adeaa431934080d081395","slug":"drizzle-in-narwana-increased-concern-of-farmers-jind-news-c-199-1-sroh1007-115700-2024-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: नरवाना में हुई बूंदाबांदी, किसानों की बढ़ी चिंता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: नरवाना में हुई बूंदाबांदी, किसानों की बढ़ी चिंता
Sun, 14 Apr 2024 01:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sun, 14 Apr 2024 01:06 AM IST
विज्ञापन
13जेएनडी32 : नरवाना की अनाजमंडी में ही भूसे में लगाई गई आग। संवाद
नरवाना/जींद। नरवाना क्षेत्र में शनिवार शाम को हल्की बूंदाबांदी हुई। इससे अनाज मंडी में पड़े गेहूं में नमी बढ़ गई है। किसानों को चिंता सता रही है कि अगर बारिश हो गई तो उनका काफी नुकसान होगा। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं दूसरी तरफ मंडी में सफाई की कोई व्यवस्था नहीं है। मंडी में पड़े भूसे को आग लगाई जा रही है। इससे मंडी में आग लगने का खतरा है, लेकिन अधिकारी इस तरफ ध्यान नहीं दे रहे हैं।
किसान रणधीर, होशियार, राममेहर ने कहा कि खेतों में गेहूं की फसल पक चुकी है। यदि अब मौसम बिगड़ता है या तेज बारिश होती है तो उनकी फसल खराब हो जाएगी। कुछ दिनों पहले हुई ओलावृष्टि ने पहले ही उनका नुकसान कर दिया है। अब बारिश हुई तो उनका बहुत ज्यादा नुकसान हो जाएगा। वहीं नरवाना मेला मंडी में सफाी को लेकर आढ़ती रामभज, सुरेश, अजमेर सिंह व सतपाल ने रोष जताया। आढ़तियों ने कहा कि मंडी में गेहूं की आवक तेज हो गई है, लेकिन सफाई नहीं हो रही। उन्होंने कहा की उनकी दुकानों के पास काफी समय से मिट्टी के ढेर लगे हुए हैं। इसे लेकर उन्होंने मार्केट कमेटी सचिव से शिकायत भी की है, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हुआ है। आढ़तियों ने कहा कि मंडी में काम करने वाले मजदूरों व यहां आने वाले किसानों के लिए पानी की व्यवस्था भी ठीक से नहीं की गई है। मंडी में साथ ही धान का भूसा पड़ा हुआ है, जिसे आग लगा दी गई है। मंडी में ही आग लगाना गलत है। इससे मंडी में आग लग सकती है। वहीं शनिवार को कुल गेहूं की आवक 108634 क्विंटल हुई। इसमें से वेयर हाउस ने 13090 क्विंटल गेहूं की खरीद की।