फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Drizzle heightens farmers' concerns.

Jind News: बूंदाबांदी ने बढ़ा दी किसानों की चिंता

Mon, 30 Mar 2026 11:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
Drizzle heightens farmers' concerns.
30जेएनडी29: बरसात के मौसम के चलते गेहूं की फसल पर छाए खतरे के बादल। संवाद
जींद। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता ने किसानों को परेशान कर दिया है। सोमवार सुबह ही बादल छा गए थे। हवा की गति भी तेज रही और उसके साथ धूल भी उड़ती रही। दोपहर बाद बूंदाबांदी हुई। ऐसे में किसानों को मेहनत पर पानी फिरने की चिंता बढ़ गई है। तेज हवा चलने से फसलों के बिछ जाने का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

सोमवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम में आद्रता 42 प्रतिशत और हवा की गति 16 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान बादल छाए रहने और बूंदाबांदी की संभावना है। रबी की फसलें पक कर तैयार हैं। सरसों की आवक मंडियों में शुरू हो चुकी है। गेहूं भी कटाई के लिए तैयार है। बारिश के चलते सरसों कटाई का कार्य बाधित हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों को कहना है कि बेमौसमी बारिश फसलों के लिए नुकसान दायक है। अगर बारिश होती है तो गेहूं का दाना काला हो जाएगा। हवा की गति से सरसों बिछ जाएगी और झड़ जाएगी।

मौसम वैज्ञानिक डाॅ. राजेश ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में बदलाव आया है। बूंदाबांदी के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। मौसम को देखते हुए किसान खेती से संबंधित कार्य करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed