फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Drivers protest against hit and run law at Khatkar toll

Jind News: खटकड़ टोल पर ड्राइवरों ने हिट एंड रन कानून का किया विरोध

Mon, 15 Jan 2024 12:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 15 Jan 2024 12:29 AM IST
विज्ञापन
Drivers protest against hit and run law at Khatkar toll
14जेएनडी19-खटकड़ टोल पर धरना देते हुए ड्राइवर और अन्य संगठन। विज्ञप्ति
जींद। हिट एंड रन कानून के विरोध में खटकड़ टोल पर ड्राइवरों का धरना आठवें दिन भी जारी रहा। धरने की अध्यक्षता अखिल भारतीय किसान सभा के राज्य के प्रधान मा. बलबीर सिंह ने की। धरने पर लीलाराम, मजदूर नेता ठाकुर सिंह, रोडवेज ट्रांसपोर्ट वर्कर यूनियन के प्रदीप शर्मा, आजाद पांचाल ने अपने-अपने संगठनों की तरफ से समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार द्वारा हिट एंड रन ड्राइवर विरोधी कानून बनाया गया। इसके प्रति ड्राइवर समाज में भाजपा सरकार के प्रति भारी रोष है। रोष के चलते देश भर में एक से तीन जनवरी तक राष्ट्रव्यापी हड़ताल का हवन किया गया लेकिन केंद्र सरकार ने ड्राइवर समाज से बात ना करके ड्राइवर समाज के आंदोलन को दबाने की साजिश की है जबकि ड्राइवर विरोधी कानून संसद में पास हो चुके हैं। उनका दोनों पर राष्ट्रपति के हस्ताक्षर भी हो चुके हैं जो पूरे देश में लागू हो गया है। रोज स्वरूप अभी भी प्रदेश के कई हिस्सों में ड्राइवर समाज की हड़ताल एवं धरने चले हुए है। खेती के बाद ट्रांसपोर्ट का सबसे बड़ा क्षेत्र है जहां पर बड़ी संख्या में रोजगार है। देश प्रदेश की भाजपा सरकार लगातार जन विरोधी नीतियां लागू कर रही है, जिस कारण जनता के तमाम तबके आंदोलनरत है। यह कानून ड्राइवर को मारने वाला कानून है। इस अवसर पर टैक्सी यूनियन प्रधान नरेंद्र खर्ब, ट्रक यूनियन जींद के प्रधान के संजय, सत कुमार, महेंद्र पंडित, बलराज शर्मा, शमशेर, धर्मपाल शर्मा मौजूद रहे।

14जेएनडी19-खटकड़ टोल पर धरना देते हुए ड्राइवर और अन्य संगठन। विज्ञप्ति

14जेएनडी19-खटकड़ टोल पर धरना देते हुए ड्राइवर और अन्य संगठन। विज्ञप्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed