{"_id":"67b76e87a51a6712e3039b91","slug":"driver-conductor-of-prtc-bus-refused-to-stop-the-bus-jind-news-c-199-1-sroh1006-130382-2025-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: पीआरटीसी बस के चालक-परिचालक ने बस रोकने से किया मना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: पीआरटीसी बस के चालक-परिचालक ने बस रोकने से किया मना
विज्ञापन
जींद। बस अड्डे पर पंजाब रोडवेज की बस में यात्रियों ने हंगामा कर दिया। यात्रियों का आरोप था कि चालक-परिचालक ने जुलाना बस अड्डे पर बस ले जाने से मना कर दिया था, जबकि यात्रियों ने जुलाना की टिकट भी ले ली थी। हंगामे के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। इसके बाद पुलिस बस को थाना लेकर पहुंची।
वीरवार शाम साढ़े चार बजे पंजाब रोडवेज की बस दिल्ली जाने के लिए जींद बस अड्डे के बूथ पर लगी थी। इसमें काफी यात्री जुलाना जाने के लिए भी सवार हो गए थे। इस दौरान उन्होंने टिकट भी ले ली थी, लेकिन चालक और परिचालक ने यात्रियों से कहा कि बस जुलाना बाईपास होते हुए दिल्ली जाएगी। इसलिए जुलाना बस अड्डे पर जाने वाले यात्रियों को जुलाना से बाहर ही उतारा जाएगा। इस पर यात्रियों ने एतराज जताया, लेकिन चालक-परिचालक नहीं माने। इसके बाद यात्रियों ने बस नहीं चलने दी और हंगामा कर दिया। इस मामले की सूचना सिविल लाइन थाना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और यात्रियों को समझाया, लेकिन माने नहीं। थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि उनके पास ऐसा कोई मामला नहीं आया है। यदि कोई मामला आता है तो कार्रवाई की जाएगी।