{"_id":"66b1519380cb4e24af0166c4","slug":"drinking-water-quality-check-report-seen-on-the-spot-jind-news-c-199-1-jnd1001-121045-2024-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: पेयजल की गुणवत्ता जांच मौके पर दिखाई रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: पेयजल की गुणवत्ता जांच मौके पर दिखाई रिपोर्ट
Tue, 06 Aug 2024 03:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Tue, 06 Aug 2024 03:56 AM IST
विज्ञापन
05जेएनडी09: मोबाइल वैन को रवाना करते हुए एसडीएम गुलजार। संवाद
उचाना। जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग पंचकूला ने जल जीवन मिशन के तहत पेयजल गुणवत्ता की जांच के लिए मोबाइल वैन भेजी है। सोमवार को एसडीएम गुलजार मलिक ने इसे हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह मोबाइल वैन 5 से 12 अगस्त तक उचाना ब्लॉक के सभी गांवों में जाएगी। गांवों में पेयजल सप्लाई के सभी सोर्स की जांच करेगी और इसकी रिपोर्ट बनाकर मौके पर ही ग्रामीणों को दिखाएगी।
एसडीएम ने कहा कि विभाग के मुख्य कार्यालय ने जींद में मोबाइल वैन चला रही है, जोकि सोमवार को उचाना ब्लॉक पहुंची है। मोबाइल वैन खापड़, भौंगरा, मखंड, बुडायन, काकडौद, मंगलपुर, नाचारखेड़ा, दुर्जनपुर गांव में जाकर पेयजल की जांच की व मौके पर ही लोगों को रिपोर्ट दिखाई। इसको लेकर ग्रामीण आश्वस्त नजर आए की विभाग की तरफ से साफ पानी सप्लाई किया जा रहा है। इससे पहले मोबाइल वैन ने ब्लॉक जींद, अलेवा, जुलाना, पिल्लूखेड़ा व सफीदों के सभी गांव में पेयजल स्रोत की जांच कर चुकी है। उन्होंने कहा कि इससे ग्रामीणों में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था में विश्वास बढ़ेगा। उन्हें पता चलेगा कि वे जो पानी पी रहे हैं वह स्वच्छ है। उन्होंने कहा कि पानी का हमारे जीवन में विशेष महत्व है, इसलिए इसकी गुणवत्ता काफी मायने रखती है।
उपमंडल अभियंता सुनीता ने बताया कि वैन का मुख्य उद्देश्य आमजन को पीने के पानी की गुणवत्ता के प्रति जागरूक करना है। ये एक चलती-फिरती पानी जांच करने की लैब है, जो दूर दराज के इलाकों में सबसे उपयोगी साबित होती हैं। जिला सलाहकार रणधीर मताना ने कहा कि विभाग व जल एवं स्वच्छता सहायक संगठन द्वारा लोगों को जागरूक करने के लिए पेयजल जांच से संबंधित विभिन्न तरह की एक्टिविटी गांव में की जा रही है। इसके साथ ही पेयजल समस्या समाधान के लिए टोल फ्री नंबर 18001805678 की जानकारी ग्रामीणों को दी जा रही है ताकि उन्हें विभाग के चक्कर न लगाने पड़े। इस अवसर पर खंड समन्वयक कुशल शर्मा, कनिष्ठ अभियंता विनय कुमार, पूनित कुमार, अजय कुमार, नरेश जागलान मौजूद थे।