फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Drinking water pipe work left incomplete, gate of department office closed

Jind News: पेयजल पाइप का काम अधूरा छोड़ा, विभाग के कार्यालय का गेट किया बंद

Tue, 16 Jul 2024 02:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 16 Jul 2024 02:04 AM IST
विज्ञापन
Drinking water pipe work left incomplete, gate of department office closed
15जेएनडी36-विभाग कार्यालय गेट बंद कर विरोध जताते बेलरखा के ग्रामीण। संवाद
नरवाना। बेलरखां गांव में पीने की पाइप का काम अधूरा छोड़ने से नाराज ग्रामीण सोमवार को जन स्वास्थ्य विभाग कार्यालय में पहुंचे। वहां पहुंचने के बाद उन्होंने विभागीय अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की और उसके बाद गेट को बंद कर रोष प्रकट किया। गेट बंद होने की सूचना मिलते ही शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझा बुझाकर वापस भेज दिया। पुलिस ने मौके पर विभाग के अधिकारियों को बुलाकर आश्वासन दिलवाया कि उनकी समस्या को जल्द दूर किया जाएगा। ग्रामीणों का कहना था कि गांव के सिंहमार मोहल्ले की गली लगभग 15 परिवार हैं, जो पानी के कनेक्शन के बिना अधूरे हैं। इन कनेक्शन को पूरा करने के लिए यहां पीने के पानी की पाइप लाइन बिछाने का कार्य किया गया था लेकिन पाइप दबाने का कार्य बीच में ही बंद कर दिया गया, जिसकी वजह से 15 परिवार बिना पानी के वंचित रह गए। इस समस्या के समाधान को लेकर ग्रामीणों द्वारा पहले भी शिकायत दी गई थी। उस समय शिकायत दिए जाने के बाद एक बार फिर कार्य शुरु हो गया था लेकिन कु छ दिन चला, अब फिर वह कार्य अधूरा छोड़ा हुआ है। इसको लेकर गली के परिवार के सदस्यों में काफी रोष है। समस्या के समाधान को लेकर वह जन स्वास्थ्य विभाग कार्यालय पहुंचे हैं और मजबूरन ही उन्हें विभाग के गेट को बंद करना पड़ा। यदि उनकी इस समस्या का समाधान जल्द नहीं किया गया तो भविष्य में रोड जाम करने को मजबूर होंगे, जिसकी जिम्मेदारी विभाग की होगी।
विज्ञापन


ग्रामीणों की समस्या का होगा समाधान

बेलरखां गांव में जो भी ग्रामीणों की समस्या है, उसका जल्द समाधान किया जाएगा। इस समस्या से संबंधित अधिकारी व कर्मचारी से भी बातचीत की जाएगी। --गुरमीत, एक्सईएन, जन स्वास्थ्य विभाग, नरवाना।

15जेएनडी36-विभाग कार्यालय गेट बंद कर विरोध जताते बेलरखा के ग्रामीण। संवाद

15जेएनडी36-विभाग कार्यालय गेट बंद कर विरोध जताते बेलरखा के ग्रामीण। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed