फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Dr. Ramesh Panchal will investigate the case of drinking in the IDSP office

आईडीएसपी कार्यालय में शराब पीने के मामले की जांच करेंगे डॉ. रमेश पांचाल

Fri, 11 Sep 2020 11:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Dr. Ramesh Panchal will investigate the case of drinking in the IDSP office
नागरिक अस्पताल के आईडीएसपी कार्यालय में स्वास्थ्य कर्मचारियों द्वारा शराब पीने के मामले की जांच सिविल सर्जन डॉ. मनजीत सिंह ने वरिष्ठ दंत सर्जन एवं डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. रमेश पांचाल को सौंप दी है। डॉ. रमेश पांचाल शनिवार से मामले की जांच शुरू करेंगे। आईडीएसपी कार्यालय ही अब संदेह के घेरे में है। कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरे केवल शोपीस हैं। उन कैमरों का कनेक्शन एक कंप्यूटर के साथ है, जो प्रभारी के ऑफिस से निकलते ही बंद हो जाते हैं।
विज्ञापन

जानकारी के लिए बुधवार रात को नागरिक अस्पताल के आईडीएसपी कार्यालय में पांच स्वास्थ्य कर्मचारी शराब पी रहे थे। पुलिस तथा मीडिया कर्मियोें के आने की भनक लगते ही सभी कर्मचारी फरार हो गए थे। दो कर्मचारी कैमरे में कैद हो गए। मामला स्वास्थ्य विभाग के संज्ञान में आते ही आईडीएसपी इंचार्ज डॉ. पालेराम ने दो कर्मचारियों भूपेंद्र तथा गौरव को नोटिस देकर स्पष्टीकरण मांगा है। वहीं सिविल सर्जन डॉ. मनजीत सिंह ने मामले की जांच डॉ. रमेश पांचाल को सौंप दी है। सरकारी कार्यालय में इस प्रकार शराब की बोतलोें के मिलने के मामले को भी स्वास्थ्य विभाग हलके में ले रहा है। यदि स्वास्थ्य विभाग सख्त रुख अपनाता तो मामला संज्ञान में आते ही सबसे पहले सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर सख्त कार्रवाई करता, लेकिन ऐसी कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन

आईडीएसपी कार्यालय में कैमरे केवल शोपीस
आईडीएसपी इंचार्ज डॉ. पालेराम कटारिया ने बताया कि यहां सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, लेकिन उनका कनेक्शन एक कंप्यूटर से किया गया है। जब वे कार्यालय से निकलते हैं तो कंप्यूटर के साथ कैमरे भी बंद हो जाते हैं। उन्होेंने कहा कि वह अब इनका कनेक्शन सीधे करवाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिविल सर्जन से उन्हें आईडीएसपी कार्यालय में शराब पीने के मामले की जांच सौंपी हैं। शनिवार से जांच शुरू कर दी जाएगी। कार्यालय से पूरा रिकार्ड कब्जे में लिया जाएगा। कार्यालय में इस प्रकार शराब पीना गलत है। यदि कर्मचारियों पर आरोप सही साबित हुए तो उन्हें किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। पूरे मामले की निष्पक्ष तरीके से जांच की जाएगी।
डॉ. रमेश पांचाल, जांच अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed