फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Dr. Jyoti Ladwal's book 'Stock Market Operations' launched.

Jind News: डॉ. ज्योति लडवाल की पुस्तक स्टॉक मार्केट ऑपरेशंस का हुआ विमोचन

Mon, 13 Jul 2026 05:04 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 13 Jul 2026 05:04 PM IST
विज्ञापन
Dr. Jyoti Ladwal's book 'Stock Market Operations' launched.
13जेएनडी08: कॉलेज में प्राचार्य व अन्य अध्यापक डॉ. ज्योति लडवाल की पुस्तक 'स्टॉक मार्केट ऑपरेशं
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। संत शिरोमणि श्री सैन भगत राजकीय महाविद्यालय की सहायक प्राध्यापिका ज्योति लडवाल की पुस्तक 'स्टॉक मार्केट ऑपरेशंस' का सोमवार को विमोचन हुआ। प्राचार्य सत्यवान मलिक ने पुस्तक का विमोचन किया। उन्होंने इसे विद्यार्थियों, शोधार्थियों और वाणिज्य विषय के अध्यापकों के लिए उपयोगी बताया। यह पुस्तक राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप तैयार की गई है।
पुस्तक में शेयर बाजार, निवेश, पूंजी बाजार और वित्तीय प्रबंधन जैसे विषयों को सरल ढंग से प्रस्तुत किया गया है। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को वित्तीय बाजार की कार्यप्रणाली समझाना है। यह प्रतियोगी परीक्षाओं और उच्च अध्ययन के लिए भी उपयोगी सामग्री उपलब्ध कराती है। सत्यवान मलिक ने कहा कि शिक्षकों की पहचान केवल कक्षा में अध्यापन तक सीमित नहीं होती।
विज्ञापन

पुस्तकों और शोध कार्यों से समाज व विद्यार्थियों तक ज्ञान पहुंचाना भी महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि यह पुस्तक उच्च शिक्षा में गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक साहित्य के सृजन को नई दिशा देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंसेट
शैक्षणिक योगदान
ज्योति लडवाल की यह चौथी प्रकाशित पुस्तक है। इससे पहले उनकी विज्ञापन एवं व्यक्तिगत विक्रय और कॉर्पोरेट रिपोर्टिंग एवं प्रथाएं पुस्तकें भी सराही जा चुकी हैं। उन्हें करीब 13 वर्षों का अध्यापन और शोध अनुभव है। उनके 22 शोध-पत्र राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय शोध पत्रिकाओं में प्रकाशित हुए हैं। ज्योति लडवाल ने 30 शोध-पत्र विभिन्न राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठियों में प्रस्तुत किए हैं। उनकी शैक्षणिक उपलब्धियां वाणिज्य शिक्षा और शोध के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान मानी जाती हैं। इस अवसर पर महाविद्यालय के आईक्यूएसी इंचार्ज सतीश मलिक, वाणिज्य विभाग के सहायक प्राध्यापक सोनू और भौतिकी विभाग के सहायक प्राध्यापक कमलजीत ने उन्हें बधाई दी। उन्होंने ज्योति लडवाल के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed