फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Dr. Jitendra he was killed. Manish abuse

जितेंद्र ने मारी थी डॉ. मनीष को गाेली

Wed, 24 Sep 2014 12:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जींद
ब्यूरो/अमर उजाला, जींद Updated Wed, 24 Sep 2014 12:40 AM IST
विज्ञापन
शहर के निजी नर्सिंग होम के संचालक डॉ. मनीष के हत्या के आरोपी गांव बागड़ू खुर्द निवासी जितेंद्र उर्फ बल्लू ने ही डॉक्टर मनीष गर्ग को गोली मारी थी। पुलिस ने जितेंद्र की निशानदेही पर डॉक्टर मनीष गर्ग की हत्या में प्रयोग किए गए पिस्तौल को गांव बागडू खुर्द में पंचायती जमीन में बने ट्यूबवेल के कमरे से बरामद कर लिया है।
विज्ञापन


वहीं जितेंद्र ने एक सितंबर को जींद अदालत में पेशी पर आए संदीप मोखरा की हत्या में भी शामिल होने की बात भी कबूली है। पुलिस रिमांड के दौरान जितेंद्र ने बताया कि संजीव कोकला के इशारे पर ही संदीप मोखरा की हत्या की साजिश रची गई थी।
विज्ञापन


डॉक्टर की हत्या के मास्टर माइंड नरेश बूचा व दिनेश को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। डॉक्टर के हत्याकांड में शामिल दो अन्य आरोपियों की पुलिस को अभी तलाश है। रिमांड अवधि पूरी होने पर पुलिस बुधवार को जितेंद्र को सफीदों अदालत में पेश करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जितेंद्र ने मारी थी डॉ. मनीष को गोली
डॉ. मनीष की हत्या में शूटर की भूमिका जितेंद्र ने निभाई थी। रिमांड के दौरान जितेंद्र ने बताया कि डॉक्टर की हत्या करने से पहले ही मोर्चा बंदी की गई थी। इसमें सुरेश व अमरजीत को डॉक्टर की सीआईडी करने के लिए अस्पताल के पास बैठाया गया था। जैसे ही डॉ. मनीष अपने अस्पताल के सामने गाड़ी में आया तो अमरजीत व सुरेश (नरेश बूचा के भाई) ने इशारा करके उन्हें इसकी सूचना दी थी।

इसके बाद नरेश बूचा, दिनेश तथा वह एक बाइक पर सवार होकर डॉक्टर को गोली मारने के लिए वहां पहुंचे थे। इसके बाद उसने खुद डॉक्टर पर गोली चलाई थी। डॉक्टर को गोली मारने के बाद वह मौके से फरार हो गए थे। जितेंद्र ने बताया कि डॉक्टर की हत्या के लिए उन्होंने 312 बोर की पिस्तौल का प्रयोग किया था, जिसे वह यूपी से लेकर आए थे।

क्या था मामला  
शहर के निजी अस्पताल के संचालक डॉक्टर मनीष गर्ग 8 सितंबर की सुबह अपने अस्पताल पर पहुंचे तो वहां पहले से ही मौजूद बाइक पर सवार तीन युवकों ने डॉक्टर मनीष गर्ग पर गोली दाग दी। गोली मनीष की छाती में लगी जो छाती को भेदती हुई कमर से निकल गई।

हमलावर दिनदहाडे़ घटना को अंजाम देकर मौके से फरार होने में कामयाब हो गए थे। गोली लगने के बाद डॉक्टर की अस्पताल जाते वक्त रास्ते में मौत हो गई थी। इस हत्या कांड से शहर के लोगों में गहरा रोष व्याप्त हो गया था। इसके बाद दो दिन तक पूरा शहर बंद रहा था।

संदीप मोखरा की हत्या में भी शामिल था जितेंद्र
रिमांड के दौरान डॉक्टर मनीष के हत्यारे जितेंद्र ने कबूला है कि वह एक सितंबर को जींद अदालत में पेशी पर आए संदीप मोखरा की हत्या में भी शामिल था। जितेंद्र ने बताया कि संदीप मोखरा की हत्या की साजिश जेल में बंद शामलो गांव निवासी संजीव कोकला के इशारे पर रची गई थी।

 क्योंकि संजीव कोकला को संदीप मोखरा से खतरा था और संजीव ने ही उन्हें संदीप की हत्या करने को कहा था। इसके बाद उन्होंने पेशी पर आए संदीप मोखरा को अदालत परिसर में अपना निशाना बनाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed