फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Don't make obstacles an excuse, move forward by setting goals: CJM

बाधाओं को बहाना न बनाएं, लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़े : सीजेएम

Thu, 20 Feb 2025 11:25 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
Don't make obstacles an excuse, move forward by setting goals: CJM
20जेएनडी21: अपराजिता कार्यक्रम में सीजेएम मोनिका छात्राओं को जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित - फोटो : सांकेतिक
जींद। अमर उजाला की ओर से वीरवार को राजकीय महिला कॉलेज में महिला प्रकोष्ठ के साथ मिलकर अपराजिता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें मुख्यातिथि के तौर पर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी कम सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मोनिका ने शिरकत कर छात्राओं को जागरूक किया। इस दौरान लड़कियों को बाधाओं को बहाना न बनाकर लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने के लिए जागरूक किया। कार्यक्रम का संचालन महिला प्रकोष्ठ इंचार्ज सुमिता आसरी ने किया।
विज्ञापन

सीजेएम मोनिका ने कहा कि आज लड़कियां किसी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। जींद समेत अन्य शहरों में बड़ी-बड़ी अधिकारी आज महिलाएं हैं। आज लड़कियों को आगे बढ़ने के लिए लक्ष्य निर्धारित करने की जरूरत है। लक्ष्य निर्धाारित कर ही आगे बढ़ा जा सकता है। समाज की चुनौतियों से घबराना नहीं चाहिए। हर किसी के सामने चुनौतियां आती और जाती हैं। यह जीवन का हिस्सा है। अगर लड़कियां खुद चुनौतियों का सामना करने की क्षमता रखेंगी तो सरकार को किसी भी प्रकार की सुरक्षा के लिए अभियान चलाने की जरूरत नहीं रहेगी। लड़कियां अपनी शक्ति से ब्रह्मांड में भी हलचल मचा सकती हैं। हमें अपने कर्तव्यों की पालना कर आगे बढ़ना होगा। इसके बाद अधिकार तो खुद ही मिलेंगे। वह जीवन में क्या प्राप्त करना चाहती हैं। वह खुद ही चलकर आएगा। आज अभिभावकों की सोच है कि बेटियों को पढ़ाकर आगे बढ़ाया जाए। जीवन में इन स्लोगनों का कोई महत्व नहीं है। आगे बढ़ने के लिए हमें शिक्षा व परिवार के साथ ईमानदारी से जुड़ने की जरूरत है। परिवार व शिक्षा के साथ अगर धोखा किया तो हमें अपने जीवन में ही धोखा मिलेगा। इस अवसर पर प्राध्यापिका डॉ. हिमांशु गर्ग, संजू, रेणू भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन

बाक्स

15100 नंबर पर लें कानून की निशुल्क जानकारी

सीजेएम मोनिका ने बताया कि अगर किसी भी प्रकार की कानूनी राय लेनी है तो इसके लिए 15100 नंबर पर कॉल कर ली जा सकती है। यह नंबर निशुल्क है। इसके पोस्टर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जींद ने सभी स्कूल व कालेजों के अलावा अन्य सार्वजनिक स्थानों पर चश्पा भी करवाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स
अपराजिता कार्यक्रम से सीख जरूर लें
राजकीय पीजी कॉलेज के प्राचार्य जयनारायण गहलावत ने कहा कि लड़कियों को अपराजिता कार्यक्रम से सीख जरूर लेनी चाहिए। आज लड़कियां नौकरी, शिक्षा व उद्योग समेत हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। यह अपराजिता ही है। किसी भी स्थिति में लड़कियों को विचलित नहीं होना चाहिए। जीवन में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियों का डटकर मुकाबला करने की जरूरत है।

बाक्स
छात्राओं को चुनौतियों से निपटने के लिए किया जागरूक
कार्यक्रम में पैनल अधिवक्ता देवराज मलिक ने छात्राओं को जीवन में आने वाली चुनौतियां और कानूनी सहायता लेने के लिए जागरूक किया। इस दौरान छात्राओं ने महिला अपराधों को लेकर सवाल जवाब भी किए। इनके बारे में पैनल अधिवक्ता ने छात्राओं को हर पहलु पर जानकारी दी।

20जेएनडी21: अपराजिता कार्यक्रम में सीजेएम मोनिका छात्राओं को जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित

20जेएनडी21: अपराजिता कार्यक्रम में सीजेएम मोनिका छात्राओं को जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित - फोटो : सांकेतिक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed