फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Documentary made on farmer Santosh Devi gets award

Jind News: किसान संतोष देवी पर बनी डाक्यूमेंट्री को मिला अवॉर्ड

Sun, 25 Feb 2024 01:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 25 Feb 2024 01:07 AM IST
विज्ञापन
Documentary made on farmer Santosh Devi gets award
जींद। प्राकृतिक खेती पर मोहम्मद खेड़ा गांव की किसान संतोष देवी पर हमेटी जींद द्वारा बनाई गई डाक्यूमेंट्री को राष्ट्रीय स्तर पर बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड दिया गया। अवॉर्ड हैदराबाद में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में कृषि मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव फैज अहमद किदवई और मैनेज हैदराबाद के महानिदेशक डॉ. पी चंद्रशेखर ने प्रदान किया। हमेटी जींद की तरफ से उपनिदेशक आरके मेहता और प्रशिक्षक डॉ. सुभाष चंद्र ने अवॉर्ड प्राप्त किया।
विज्ञापन


प्रशिक्षक डॉ. सुभाष चंद्र को भी हमेटी जींद में खाद बीज विक्रेताओं के लिए चलाए जा रहे कोर्स के बेहतर क्रियान्वयन के लिए बेस्ट ट्रेनर फैसिलिटेर का अवॉर्ड भी प्रदान किया गया। डॉॅ. सुभाष चंद्र ने बताया कि संतोष देवी की प्राकृतिक खेती में सफलता की कहानी पर बनी यह फिल्म शिक्षाप्रद है। जो जहरमुक्त खाद्यान्न उत्पादन, प्रकृति के बचाव, हवा, पानी और भूमि जैसे प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण तथा टिकाऊ व लाभप्रद खेती करने का संदेश देती है। फिल्म की मुख्य पात्र संतोष देवी अन्य महिलाओं व किसानों के लिए प्रेरणा की स्रोत है। इसने शहरी जीवन को छोड़कर गांव के शांति प्रिय जीवन को अपनाया व खेती को गाय आधारित प्राकृतिक पद्धति से कर उदाहरण पेश किया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बढ़ती बीमारियों, घटती भूमि की उर्वराशक्ति व खेती में बढ़ते खर्चे को देखते हुए प्राकृतिक खेती आवश्यक हो गई है। इस के लिए हरियाणा सरकार किसानों को देसी गाय खरीदने के लिए 25 हजार रुपये अनुदान, जैविक खाद बनाने के लिए चार ड्रम, प्रदर्शन प्लॉट पर चार हजार अनुदान तथा किसानों को निशुल्क प्रशिक्षण जैसी मदद कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




मैट्रिक पास पा सकता है कृषि डिप्लोमा कोर्स

किसान कृषि विभाग हरियाणा के प्राकृतिक खेती के पोर्टल पर पंजीकरण कराकर फायदा ले सकते हैं। कृषि विभाग के प्रशिक्षण संस्थान हमेटी जींद और गुरुकुल कुरुक्षेत्र में प्राकृतिक खेती का निशुल्क प्रशिक्षण ले सकते हैं। कोई भी मैट्रिक पास व्यक्ति हमेटी जींद से एक वर्ष का कृषि सेवाओं के लिए रोजगारपरक कृषि डिप्लोमा कोर्स कर सकता है। यह डिप्लोमा कोर्स खाद, बीज व कीटनाशक की दुकान करने के लिए लाइसेंस लेने के लिए आवश्यक है।- डॉ. सुभाष प्रशिक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed