{"_id":"65720e92bc7cd0aac00b0698","slug":"doctors-will-be-on-strike-on-december-9-regarding-their-demands-jind-news-c-199-1-sroh1007-9854-2023-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: मांगों को लेकर 9 दिसंबर को हड़ताल पर रहेंगे चिकित्सक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: मांगों को लेकर 9 दिसंबर को हड़ताल पर रहेंगे चिकित्सक
Thu, 07 Dec 2023 11:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Thu, 07 Dec 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
07जेएनडी27 : बैठक करके हड़ताल को सफल बनाने के लिए चर्चा करते चिकित्सक। संवाद
जींद। हरियाणा सिविल मेडिकल एसोसिएशन के आह्वान पर सरकारी कार्यालयों में कार्यरत चिकित्सक नौ दिसंबर को सुबह नौ बजे से 11 बजे तक दो घंटे के लिए हड़ताल करेंगे। एसोसिएशन ने कहा कि यदि उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो कड़ा निर्णय लिया जाएगा। इस दौरान केवल इमरजेंसी सेवाएं चलेंगी।
एसोसिएशन का कहना कि हरियाणा प्रदेश में स्पेशलिस्ट चिकित्सकों का अलग से काडर बनाए जाने समेत कई अन्य मांगों को लेकर बार-बार सरकार को अवगत करवाया जा चुका है लेकिन एसोसिएशन की मांगों पर कोई संज्ञान नहीं लिया जा रहा है। इसके चलते नौ दिसंबर को दो घंटे के लिए सरकारी चिकित्सक दो घंटे की हड़ताल पर रहकर अपना रोष व्यक्त करेंगे। हड़ताल को लेकर वीरवार को हरियाणा सिविल मेडिकल एसोसिएशन के प्रधान डाॅ. बिजेंद्र ढांडा, उपप्रधान डाॅ. संदीप लोहान ने बैठक कर मंथन किया। इस दौरान यह प्रयास किया जाएगा कि हड़ताल के दौरान उपचार के लिए आने वाले मरीजों को किसी तरह की परेशानी नहीं हो और इमरजेंसी सेवाएं पूरी तरह से बहाल रहें।
प्रधान डाॅ. बिजेंद्र ढांडा, उपप्रधान डाॅ. संदीप लोहान व डिप्टी एमएस डॉ. राजेश भोला ने कहा कि हड़ताल सुबह नौ से 11 बजे तक की जाएगी। इसे लेकर एसोसिएशन द्वारा पहले ही एसीएस को पत्र लिख कर अवगत करवा दिया गया है। उन्होंने कहा कि राज्य में स्पेशलिस्ट चिकित्सकों की भारी कमी है।