फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Doctors took out a candle march and expressed their anger.

Jind News: चिकित्सकों ने कैंडल मार्च निकाल जताया रोष

Thu, 22 Aug 2024 04:29 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 22 Aug 2024 04:29 AM IST
विज्ञापन
Doctors took out a candle march and expressed their anger.
21जेएनडी52: नागरिक अस्पताल में कैंडल मार्च निकालते हुए चिकित्सक। संवाद
जींद। हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विस एसोसिएशन के आह्वान पर बुधवार शाम को पश्चिम बंगला में महिला चिकित्सक के साथ हुए बलात्कार एवं हत्या के विरोध में चिकित्सकों ने कैंडल मार्च निकाला। इसमें सीएमओ डॉ. गोपाल गोयल, डॉ. पालेराम कटारिया, डॉ. मंजू, डॉ. रमेश पांचाल, डॉ. मनजीत, डॉ. पोरस, डॉ. प्रदीप, डॉ.रविंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन

कैंडल मार्च नागरिक अस्पताल से शुरू होकर शहीद स्मारक पर संपन्न हुआ। चिकित्सकों ने इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा की और हत्यारों को तुरंत गिरफ्तार कर फांसी दिए जाने की मांग की। इसके अलावा चिकित्सकों, नर्सिंग अधिकारियों, पैरामेडिकल स्टाफ समेत अस्पताल के सभी कर्मचारियों को 24 घंटे सुरक्षा प्रदान करने की भी बात कही गई। प्रधान डाॅ. बिजेंद्र ढांडा ने कहा कि चिकित्सकों पर हमले की वारदातें समय-समय पर सामने आती हैं।
विज्ञापन

डिप्टी एमएस डॉ. राजेश भोला ने कहा कि चिकित्सक को भगवान का दर्जा प्राप्त है, लेकिन कुछ लोग चिकित्सकों पर हमला करने से भी गुरेज नहीं करते हैं। ऐसे में लोगों को चिकित्सकों के प्रति अपनी सोच को बदलना होगा। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य देखभाल सुविधाओं और व्यक्तिगत के खिलाफ हिंसा को रोकने के लिए एक सख्त केंद्रीय कानून बनाया जाना चाहिए। ऐसे जघन्य कृत्यों के अपराधियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई हो। स्वास्थ्य सुविधाओं में पर्याप्त सुरक्षा उपाय किए जाए। चिकित्सक हत्यारों को तुरंत प्रभाव से गिरफ्तार कर फांसी की सजा दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed