फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Doctors, teachers, and engineers have high expectations from the budget.

Jind News: बजट से डाॅक्टर, शिक्षक व इंजीनियरों को बड़ी उम्मीदें

Wed, 28 Jan 2026 12:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jan 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Doctors, teachers, and engineers have high expectations from the budget.
27जेएनडी43: सीमा मलिक।
जींद। प्रदेश सरकार की ओर से पेश किए जाने वाले आगामी बजट को लेकर विभिन्न वर्गों में उम्मीदें बढ़ गई हैं। खासतौर पर चिकित्सक, सरकारी कर्मचारी, शिक्षक और इंजीनियर वर्ग बजट से राहत और ठोस घोषणाओं की आस लगाए बैठे हैं।
विज्ञापन

चिकित्सक वर्ग लंबे समय से स्वास्थ्य सेवाओं में संसाधनों की कमी, स्टाफ की कमी और कार्यभार को लेकर आवाज उठाता रहा है। सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी, उपकरणों का अभाव और इंफ्रास्ट्रक्चर की कमजोर स्थिति बड़ी चुनौती बनी हुई है।
विज्ञापन

वर्जन
इस बार बजट में नए पद सृजन, आधुनिक चिकित्सा उपकरणों की खरीद, अस्पतालों के विस्तार और ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाएं मजबूत करने के लिए विशेष प्रावधान किए जाएं। इसके साथ ही जोखिम भत्ते और प्रमोशन से जुड़ी मांगों पर भी निर्णय की अपेक्षा है। एलटीसी, टीए व एसीपी की मांग प्राथमिक है। -डॉ. विजेंद्र ढांडा
विज्ञापन
विज्ञापन

---
सरकारी कर्मचारी वर्ग महंगाई भत्ते, पुरानी पेंशन योजना , पदोन्नति और रिक्त पदों की भर्ती को लेकर सरकार से लंबे समय से मांग करता आ रहा है। बढ़ती महंगाई के बीच कर्मचारियों को वेतन और भत्तों में राहत की उम्मीद है। बजट में स्थाई नीति बनाकर सेवा शर्तों को सरल किया जाना चाहिए ताकि कामकाज में पारदर्शिता और संतुष्टि बढ़े। -वीरेंद्र भनवाला।

शिक्षक वर्ग के लिए शिक्षा की गुणवत्ता और संसाधनों का मुद्दा सबसे अहम है। सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की के लिए सुविधाएं बढाई जाएं। अतिरिक्त कार्यभार और नई शिक्षा नीति के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बजट में अहमियत दी जाए। बजट में नई भर्तियां, प्रशिक्षण, डिजिटल शिक्षा संसाधन और स्कूलों के बुनियादी ढांचे को मजबूत किया जाए ताकि अधिक बेहतर तरीके से शिक्षा दी जा सके। -सीमा मलिक।

इंजीनियरों की कमी होने के कारण कुछ हद तक परियोजनाओं की धीमी गति, तकनीकी संसाधनों की कमी और पदोन्नति संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। वह बजट में नई परियोजनाओं, आधुनिक तकनीक, और कैडर रिव्यू की उम्मीद कर रहे हैं जिससे कार्य क्षमता बढ़ सके। इससे सरकार को भी ज्यादा लाभ मिलेगा। -दीपक जांगड़ा।

चिकित्सा के क्षेत्र में जिलास्तर पर अधिक सुविधाएं मुहैया करवाई जाएं। जिले में अधिकतर सुविधाएं मौजूद हैं लेकिन इनको भी बढ़ाया जाए। जिलास्तर के अस्पताल पर मरीजों की जरूरत के अनुसार हर तरह की मशीन व सभी स्पेशलिस्ट उपलब्ध हों। इसके लिए सरकार को खुद के स्तर पर निर्णय लेना चाहिए। विशेषज्ञ चिकित्सक हर अस्पताल में पूरी संख्या में हों। इससे सरकार व अस्पताल को विशेष लाभ मिलेगा। -डॉ. मनजीत धीमान।


प्रदेश सरकार को बजट में हर वर्ग की मांगों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करना चाहिए। इससे लोगों में सरकार पर विश्वास बढ़ेगा और सरकार को मजबूती भी मिलेगी। हालांकि शिक्षा के क्षेत्र में सुधार हुआ है, इसमें जो कमियां हैं। इनको भी जल्द सुधारा जाए -रमेश भनवाला

27जेएनडी43: सीमा मलिक।

27जेएनडी43: सीमा मलिक।

27जेएनडी43: सीमा मलिक।

27जेएनडी43: सीमा मलिक।

27जेएनडी43: सीमा मलिक।

27जेएनडी43: सीमा मलिक।

27जेएनडी43: सीमा मलिक।

27जेएनडी43: सीमा मलिक।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article