फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Doctors accused Jail SP of misbehavior

Jind News: चिकित्सकों ने जेल एसपी पर लगाया दुर्व्यवहार का आरोप

Wed, 11 Sep 2024 01:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Wed, 11 Sep 2024 01:01 AM IST
विज्ञापन
Doctors accused Jail SP of misbehavior
10जेएनडी12-सीएमओ डॉ. गोपाल को ज्ञापन सौंपते हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विस एसोसिएशन पदाधिकारी। संव
जींद। नागरिक अस्पताल के चिकित्सक के साथ जिला कारागार के एसपी के दुर्व्यवहार करने से साथी चिकित्सकों में रोष है। हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विस एसोसिएशन ने मंगलवार को सीएमओ डॉ. गोपाल गोयल को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जेल ड्यूटी पर जाने वाले चिकित्सकों के साथ आए दिन दुर्व्यवहार किया जाता है। एसोसिएशन ने दो दिन में इस मामले में कड़ा संज्ञान लिए जाने की बात कही है। यदि ऐसा नहीं किया गया तो एसोसिएशन बैठक कर ठोस निर्णय लेगी। इसे लेकर एसोसिएशन के आह्वान पर नागरिक अस्पताल में प्रधान डॉ. बिजेंद्र ढांडा की अध्यक्षता में एकत्रित हुए। डॉ. अमित मलिक ने बताया कि दो दिन पहले वह जेल ड्यूटी पर थे, लेकिन उन्हें सुरक्षा गार्ड तक मुहैया नहीं करवाए गए। उन्होंने जिला कारागार में स्वास्थ्य जांच की। इस दौरान एक आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्ति ने उनसे जबरन दवाएं लिखने के लिए कहा। जब उन्होंने जरूरत न होने की बात कही तो उन्हें देख लेने की धमकी दी गई। उन्होंने जेल अधिकारियों से एसपी से बातचीत करवाने के लिए कहा, लेकिन उनकी बात तक नहीं करवाई गई। जैसे-तैसे उन्होंने एसपी से पूरा मामला संज्ञान में लाया तो उन्होंने इस मामले में कार्रवाई करने के बजाय उनके साथ दुर्व्यवहार किया। उन्हें देख लेने की बात कही। इस पर वह आ गए और पूरे मामले से एसोसिएशन व सीएमओ डॉ. गोपाल गोयल को अवगत करवाया।
विज्ञापन

प्रधान डॉ. बिजेंद्र ढांडा ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग में चिकित्सकों की भारी कमी है। बावजूद इसके जिला कारागार में डेपुटेशन पर चिकित्सकों की ड्यूटी लगाई जाती है। यहां चिकित्सकों को न तो सुरक्षाकर्मी उपलब्ध करवाए जाते हैं और न ही उनकी सुरक्षा पुख्ता की जाती है। आपराधिक प्रवृत्ति के लोग धमकियां देते हैं। यदि इसी तरह चिकित्सकों के साथ दुर्व्यवहार होता रहा और उनको सुरक्षा मुहैया नहीं करवाई गई तो उन पर हमला भी हो सकता है। डॉ. चंद्रमोहन, डॉ. सूरज, डॉ. विशाल, डॉ. स्नेह खर्ब ने कहा कि जब भी वह जेले ड्यूटी पर जाते हैं को उनके साथ एसपी दुर्व्यवहार करते हैं। जब वह शिकायत करते हैं तो कोई संज्ञान नहीं लिया जाता। इस दौरान डिप्टी एमएस डॉ. राजेश भोला भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed