{"_id":"65ee1047470a4a92be0ad4a4","slug":"do-not-wait-for-roadways-buses-today-100-sent-to-gurugram-jind-news-c-199-1-sroh1006-114168-2024-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: आज रोडवेज बसों का न करें इंतजार, 100 गुरुग्राम भेजीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: आज रोडवेज बसों का न करें इंतजार, 100 गुरुग्राम भेजीं
Mon, 11 Mar 2024 01:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Mon, 11 Mar 2024 01:25 AM IST
विज्ञापन
जींद। गुरुग्राम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए डिपो की 100 रोडवेज बसें रविवार को रवाना हो गईं। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। यात्रियों को लंबे तथा लोकल रूटों पर रोडवेज बसें नहीं मिलेंगी, क्योंकि गुरुग्राम में सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारका एक्सप्रेस का उद्घाटन करेंगे। कार्यक्रम में भारी संख्या में लोग शामिल होंगे, जिनको कार्यक्रम में शामिल करने का जिम्मा रोडवेेज बसों का होगा। जींद डिपो से 100 बस रविवार दोपहर बाद गुरुग्राम रवाना हुई। इसमें से 70 बस जींद डिपो से और 15-15 बस सफीदों तथा नरवाना उपकेंद्र से गुरुग्राम गई। जींद डिपो में इस समय 200 बस हैं, जिसमें से 100 गुरुग्राम चली गई हैं। वहीं 20 बस पुलिसकर्मियों के लिए लगा रखी हैं। ऐसे में यात्रियों के लिए केवल 80 बस बची हैं। रविवार को दोपहर बाद यात्री रोहतक, भिवानी, कैथल रूट पर बसों का इंतजार करते दिखाई दिए। वहीं घोघड़ियां, बुआना, खरेंटी के साथ कुरुक्षेत्र व जुलाना में रात्रि ठहराव वाली बसें पहले से ही बंद पड़ी है। हालांकि रविवार को अवकाश था, जिसके चलते यात्रियों की संख्या अन्य दिनों की अपेक्षा कम थी, लेकिन सोमवार को कार्य दिवस पर यात्रियों को बसों की कमी के चलते परेशानी का सामना करना पड़ेगा। गुरुग्राम से सोमवार देर शाम तक बसों के लौटने की संभावना है।
बॉक्स
प्रधानमंत्री के द्वारका एक्सप्रेस वे के उद्घाटन समारोह में गुरुग्राम सहित आसपास के डिपो से लगभग 1300 बसों को लोगों को लाने और छोड़ने के लिए मंगवाया गया है। इससे पहले भी 16 फरवरी को रेवाड़ी में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश भर से लगभग 1750 बसों को बुलाया गया था। यह रोडवेज सेवा का सरासर दुरुपयोग है। -संदीप रंगा, राज्य उपप्रधान हरियाणा रोडवेज संयुक्त कर्मचारी संघ।
सोमवार को गुरुग्राम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक्सप्रेस वे उद्घाटन कार्यक्रम को लेकर डिपो से 100 बस मांगी गई थीं, जो रविवार दोपहर बाद भेज दी गई थीं। इन बसों के सोमवार शाम तक आने की संभावना है। अन्य बसों को लंबे तथा लोकल रूटों पर भेजा जाएगा। -जसमेर खटकड़, डीआई, रोडवेज डिपो जींद।