फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Do not harass farmers over every single grain during paddy procurement: Sandeep

धान खरीद में किसानों को दाने-दाने के लिए परेशान न करें : संदीप

Sun, 27 Sep 2026 02:28 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
Do not harass farmers over every single grain during paddy procurement: Sandeep
नरवाना। मंडियों में धान की खरीद शुरू होने के साथ ही किसानों की फसल की खरीद व्यवस्था को लेकर सर्वजातीय बिनैण खाप ने सरकार से पारदर्शिता बरतने की मांग की है। खाप के प्रवक्ता संदीप दनौदा ने कहा कि सरकार किसानों की धान की दाना-दाना खरीद सुनिश्चित करे, लेकिन खरीद के नाम पर किसानों को दाने-दाने के लिए परेशान न किया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि किसान फसल लेकर मंडी पहुंचता है तो उसे समय पर खरीद, तौल और भुगतान की सुविधा मिलनी चाहिए। दनौदा ने पिछली धान खरीद व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कुछ अधिकारियों, राजनेताओं, आढ़तियों और मिल संचालकों के बीच कथित मिलीभगत और कमीशनखोरी के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि ऐसी अनियमितताओं का खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ा। दनौदा ने कहा कि इस बार खरीद प्रक्रिया में किसी प्रकार की गड़बड़ी, अनियमितता या किसानों को अनावश्यक परेशानी सामने आई तो खाप मामले को प्रमुखता से उठाएगी। उन्होंने कहा कि शिकायतों और उपलब्ध तथ्यों को उच्च अधिकारियों के संज्ञान में लाया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने मंडियों में खरीद प्रक्रिया की प्रभावी निगरानी करने और किसी अधिकारी, कर्मचारी, आढ़ती या मिल संचालक के खिलाफ शिकायत मिलने पर निष्पक्ष जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि धान खरीद हजारों किसानों की आर्थिक स्थिति से जुड़ा विषय है, इसलिए व्यवस्था ऐसी हो कि किसानों को फसल बेचने के लिए अनावश्यक चक्कर न लगाने पड़ें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed