फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Do not deprive eligible persons of the benefits of schemes: Middha

पात्र व्यक्ति को योजनाओं के लाभ से वंचित न रखें : मिड्ढा

Sat, 29 Aug 2026 12:01 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
Do not deprive eligible persons of the benefits of schemes: Middha
फोटो 28जेएनडी25-अपने आवास पर लोगों की समस्या सुनते डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा। स्रोत प्रशास
जींद। डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा ने शुक्रवार को अपने निवास पर जनसुनवाई कर विभिन्न गांवों और क्षेत्रों से पहुंचे लोगों की समस्याएं सुनीं। डॉ. मिड्ढा ने अधिकारियों को समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जनसुनवाई में सड़क, शिक्षा, सफाई, पेंशन और विभिन्न सरकारी योजनाओं से जुड़ी शिकायतें आईं। डॉ. मिड्ढा ने अधिकारियों से कहा कि आमजन से जुड़ी शिकायतों के निपटारे में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन

पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ दिलाने के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई के माध्यम से लोगों को अपनी समस्याएं सीधे रखने का अवसर मिलता है और प्रशासन को भी जमीनी स्तर की वास्तविक स्थिति की जानकारी मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा ने कहा कि प्रदेश सरकार का उद्देश्य अंत्योदय की भावना के साथ प्रत्येक पात्र और जरूरतमंद व्यक्ति तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि कोई भी पात्र व्यक्ति योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे।
किसान, श्रमिक, महिला, युवा और बुजुर्ग समेत समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिए विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही हैं। आमजन की समस्याओं का समाधान और क्षेत्र का निरंतर विकास उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि लोगों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए उनका समयबद्ध समाधान किया जाए।

अंत में डॉ. मिड्ढा ने रक्षाबंधन के पावन पर्व पर जिलावासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के पवित्र प्रेम, विश्वास और स्नेह का प्रतीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed