{"_id":"68f91eca54932fa55309862d","slug":"diwali-worth-rs-4-crore-was-celebrated-without-a-license-jind-news-c-199-1-sroh1006-142790-2025-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: बिना लाइसेंस जली चार करोड़ की दिवाली!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: बिना लाइसेंस जली चार करोड़ की दिवाली!
Wed, 22 Oct 2025 11:43 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Wed, 22 Oct 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
22जेएनडी18-शहर में एक जगह बम पटाखे जलाते युवा। स्रोत शहरवासी
जींद। जिले में एक भी दुकान के पास पटाखों की बिक्री का लाइसेंस नहीं है। फिर भी दिवाली पर शहरवासियों ने खूब पटाखे फोड़े। इस साल दिवाली पर जिले में चार करोड़ रुपये के पटाखों की बिक्री हुई है। प्रशासन के लाख प्रयासों के बावजूद पटाखे की अवैध बिक्री पर रोक नहीं लग पाई।
उधर, पांच दिनों में 777.62 किलोग्राम पटाखे पकड़े जा चुके हैं। हालांकि पुलिस ने अलग-अलग जगह दुकानदारों को काबू कर उनके कब्जे से अवैध पटाखे बरामद किए थे लेकिन पटाखों की अवैध खरीद फरोख्त लगातार जारी रही।
18 अक्तूबर को दो जगह पकड़े पटाखे
पुलिस ने 18 अक्तूबर को शहर में दो जगहों पर 175 किलोग्राम पटाखों को साथ दो आरोपियों रवि और मनोज को गिरफ्तार किया था। इसमें पटाखे, फुलझड़ियां, पोप, रॉकेट, अनार, स्काईशॉट रखे थे। वहीं सब्जी मंडी में भी भारी मात्रा में अवैध पटाखे पकड़े गए थे।
विज्ञापन
उचाना से भी मिले थे 539.67 किलो पटाखे
सीआईए ने उचाना में दुकान और श्री श्याम लड्डू गोपाल के उचाना मंडी स्थित गोदाम पर छापेमारी कर 539.67 किलो विस्फोटक सामग्री जब्त की है।
वर्जन
जिले में आठ जगह अवैध पटाखे बरामद किए जा चुके हैं। पिछले दिनों लगातार पुलिस ने कार्रवाई की है। -राजेश शर्मा, पुलिस प्रवक्ता, जींद