फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   District Youth Festival will be celebrated on 21 and 22 November

Jind News: 21 और 22 नंवबर को मनाया जाएगा जिला युवा महोत्सव

Thu, 31 Oct 2024 02:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 31 Oct 2024 02:03 AM IST
विज्ञापन
District Youth Festival will be celebrated on 21 and 22 November
जींद। स्वामी विवेकानंद जयंती के उपलक्ष्य में 12 से 16 जनवरी तक राष्ट्रीय युवा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इससे पहले 21 और 22 नवंबर को जिलास्तर पर जिला युवा महोत्सव मनाया जाएगा। इसमें 15 से 29 वर्ष तक के युवा हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन

जिला युवा महोत्सव का सफल संचालन करने और सभी व्यवस्थाएं पूरी करने को लेकर बुधवार को डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने लघु सचिवालय के सभागार में अधिकारियों की बैठक ली। इस दौरान जिला युवा महोत्सव मनाने के लिए की जा रही तैयारियों की समीक्षा की गई। कार्यक्रम के लिए जिलास्तर पर कमेटी का गठन किया गया, जिसमें एक सदस्य सचिव और आठ सदस्य शामिल किए गए हैं। डीसी ने सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि महोत्सव की प्रत्येक गतिविधि का सफलतापूर्वक संचालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने आयोजन के दौरान युवाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए जागरूकता कार्यक्रम चलाने पर भी जोर दिया। कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग, नेहरू युवा केंद्र संगठन और राष्ट्रीय सेवा योजना इस महोत्सव के आयोजन में मिलकर कार्य करेंगे। जिला युवा महोत्सव में विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी जिसमें विज्ञान मेले का आयोजन होगा। इसमें विजेता प्रतिभागी राज्य स्तर पर अपने जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। इसके अलावा दूसरी श्रेणी मे सांस्कृतिक गतिविधियों जैसे लोक नृत्य (समूह और एकल), लोकगीत (समूह और एकल), कहानी लेखन, कविता, पेंटिंग, भाषण प्रतियोगिता और फोटोग्राफी को भी में स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को राष्ट्रीय युवा महोत्सव तक जाने का अवसर मिलेगा। उनकी उपलब्धियों के आधार पर नकद पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे। जिला स्तर पर प्रथम स्थान पाने वाले प्रतिभागी को 2100 रुपये, द्वितीय को 1500 रुपये और तृतीय को 1100 रुपये की राशि दी जाएगी। इच्छुक युवाओं के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि पांच नवंबर निर्धारित की गई है। बैठक में नगराधीश डॉ. आशीष देशवाल, राजकीय आईटीआई प्रधानाचार्य अनिल कुमार, राजकीय महाविद्यालय प्राचार्य सत्यवान, डीईओ सुमित्रा देवी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed