{"_id":"67378cced9d726872b061e87","slug":"district-wrapped-in-dense-fog-for-three-days-jind-news-c-199-1-sroh1007-125782-2024-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: तीन दिन से घने कोहरे की चादर में लिपटा जिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: तीन दिन से घने कोहरे की चादर में लिपटा जिला
Fri, 15 Nov 2024 11:32 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Fri, 15 Nov 2024 11:32 PM IST
विज्ञापन
15जेएनडी23 : वीरवार रात को गहरे कोहरे के बीच से निकलते वाहन। संवाद
जींद। तीन दिन से जिले में सुबह व शाम के समय घना कोहरा पड़ रहा है। ऐसे में वाहन चालकों के साथ अन्य लोगाें को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। तापमान में आ रही गिरावट के कारण ठंड भी बढ़ गई है। शुक्रवार रात को दृश्यता लगभग शून्य रही, जो सुबह छह बजे तक जारी रही। इसके बाद धीरे-धीरे कोहरा छटा और दृश्यता बढ़ी। 12 बजे के बाद ही धूप निकली।
शुक्रवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 15 डिग्री रहा। पिछले तीन दिन से कोहरे के कारण आम जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है। सुबह 10 बजे तक कोहरा छाया रहता है। इसके साथ ही स्माॅग के कारण यह कोहरा और अधिक गहरा हो जाता है। सुबह दस बजे तक वाहन रेंग-रेंग कर चलते नजर आए। तापमान में गिरावट के कारण ठंड भी बढ़ गई है। कोहरे के कारण तापमान एकदम से गिर गया और दिसंबर जैसी ठंड महसूस हो रही है। ऐसे में लोगों को अपने दैनिक कार्य निपटाने में देरी हो रही है।
तीन दिन और गिरेगा तापमान
मौसम विभाग के अनुसार तीन दिन और तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। रविवार तक न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा। इसके साथ-साथ कोहरा भी गहरा हो जाएगा। सोमवार से तापमान में कुछ बढ़ौतरी होगी। चिकित्सकों ने लोगों को तापमान में गिरावट देखते हुए गर्म कपड़े पहनने की सलाह दी है।
विज्ञापन
अभी गेहूं की बिजाई की कार्य चल रहा है। इसलिए किसानों को जल्द से जल्द अपना यह कार्य पूरा कर लेना चाहिए। जिन किसानों की धान की फसल अभी भी खेतों में खड़ी है, उनको गेहूं की बिजाई में देरी हो जाएगी, इसलिए उनको गेहूं की पछेती किस्मों की बिजाई करनी चाहिए। -डॉ. राजेश कुमार, मौसम विशेषज्ञ।