{"_id":"67718c4d28938cc23902ddaf","slug":"district-residents-will-get-the-gift-of-a-medical-college-in-the-new-year-the-wait-of-years-will-be-over-jind-news-c-199-1-sroh1006-127687-2024-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: नववर्ष में जिलावासियों को मिलेगी मेडिकल कॉलेज की सौगात, वर्षों का इंतजार होगा पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: नववर्ष में जिलावासियों को मिलेगी मेडिकल कॉलेज की सौगात, वर्षों का इंतजार होगा पूरा
विज्ञापन
29जेएनडी24: हैबतपुर गांव के पास निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज। संवाद
जींद। हैबतपुर गांव के पास बन रहे मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। अब मार्च महीने में ओपीडी व कक्षाएं शुरू की जाएंगी। नववर्ष पर जिले के लोगों के लिए यह बड़ी सौगात होगी। इसके लिए पिछले लगभग दस वर्षों से यहां के लोगों को इंतजार बना हुआ था।
पिछले साल ही मेडिकल कॉलेज में ओपीडी शुरू करने के लिए सरकार ने प्रयास था, लेकिन निर्माण पूरा नहीं होने के कारण लोगों को मायूसी हाथ लगी। मेडिकल कॉलेज में अब भवन की सभी सुविधाओं को अंतिम रूप दिया गया है। इसकी डेकोरेशन का काम चला हुआ है। यह भी जल्द ही पूरा हो जाएगा। इसके अलावा अब यहां पर पेयजल व बिजली के कनेक्शन जल्द करवाए जाएंगे। इसकी सभी तैयारियां पूर्ण हो चुकी हैं।
तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने 26 दिसंबर 2014 को जींद में मेडिकल कॉलेज बनाने की घोषणा की थी। इसके बाद जमीन की तलाश शुरू हुई तो तीन साल बाद हैबतपुर गांव की पंचायत ने अपनी 24 एकड़ जमीन दी। 2020 में मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य शुरू हुआ। इसमें पहले ओपीडी के लिए भवन तैयार किया गया। यहां 750 बेड का मेडिकल कॉलेज बनाया गया है। इसमें 19 ब्लॉक बनाए गए।
विज्ञापन
बाक्स
मेडिकल कॉलेज में लड़के-लड़कियों के लिए 19-19 मंजिला हॉस्टल बनाया गया है। कॉलेज कैंपस भी सात मंजिला होगा। मेडिकल कॉलेज में 19 ब्लॉक बनाए गए हैं। इसमें टीचिंग अस्पताल, 750 बेड का अस्पताल, ब्लड बैंक, पैथ लैब, रेडियोग्राफी ब्लॉक, ओपीडी ब्लॉक, गर्ल्स एवं इंटरनल हॉस्टल, बॉयज एंड इंटरनल हॉस्टल, जूनियर व सीनियर रेजिडेंट, नर्सिंग कॉलेज व हॉस्टल, निदेशक निवास, गेस्ट हाउस व शॉपिंग सेंटर, पावर सब स्टेशन, पुलिस स्टेशन, वेस्ट मैनेजमेंट बिल्डिंग, शव गृह, पुलिस थाना, सब स्टेशन, खेल परिसर का काम पूरा कर लिया गया है।
बाक्स
मेडिकल कॉलेज को दिया अंतिम रूप
मेडिकल कॉलेज के निर्माण को अंतिम रूप दिया गया है। नए वर्ष में जिले के लोगों के लिए यह बड़ी सौगात होगी। मार्च महीने में इसमें ओपीडी व कक्षाएं शुरू की जा सकेंगी।
-शशांक, एक्सईएन, एचएसआरडीसी जींद