फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   District level program organized in Jheel village on International Women's Day

Jind News: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम झील गांव में आयोजित

Sun, 09 Mar 2025 12:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 09 Mar 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
District level program organized in Jheel village on International Women's Day
08जेएनडी22-हमेटी में आयोजित कार्यक्रम में प्रगतिशील महिला किसान को सम्मानित करती डॉ. अनुराधा सै
जींद। जिला पंचायत व विकास प्रशासन की ओर से गांव झील में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन सरपंच मुकेश देवी की अध्यक्षता में किया गया। जबकि जिला कार्यक्रम अधिकारी (मनरेगा) राकेश भारद्वाज मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि राकेश भारद्वाज ने कहा कि महिलाएं अब किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं, बल्कि सबल बनकर आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 2015 में पानीपत से शुरू किए गए बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान का जिक्र करते हुए बताया कि उस समय लिंगानुपात प्रति हजार लड़कों पर 721 लड़कियों का था, जो अब 900 से अधिक हो चुका है। यह समाज की बदली हुई सोच और सरकार की प्रभावी नीतियों का परिणाम है। कार्यक्रम में मीना और अंजू जैसी उत्साही महिलाओं ने अपनी प्रेरणादायक कहानियां साझा की, ताकि अन्य महिलाएं भी उनसे प्रेरित हो सकें। इस मौके पर एडीपीओ बलिंदर सिंह, एससीपीओ गौरव, रमेश, कुलदीप, राजपाल, सुमन, सुलोचना, रविंद्र और प्रेम सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन




समाज और देश के विकास में महिलाओं का विशेष योगदान : डॉ. अनुराधा सैनी
जींद। हमेटी में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। इसमें नगर परिषद की चेयरपर्सन डॉ. अनुराधा सैनी मुख्य अतिथि और डॉ. सरोज पूनिया ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की। डॉ. अनुराधा सैनी ने कहा कि समाज और देश के विकास में महिलाओं का विशेष योगदान रहा है। किसी भी क्षेत्र में आज महिलाएं पीछे नहीं हैं। महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए सरकार द्वारा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, उज्ज्वला योजना जैसी कई हितकारी योजनाएं चलाई रही है। लड़कियों के लिए ग्रेजुएशन तक मुफ्त शिक्षा दी जाती है। डॉ. सरोज पूनिया ने कहा कि खेती के कार्यों में भी महिलाओं का विशेष योगदान है। महिला को कृषि की जनक माना गया है। प्राकृतिक तरीके से खेती करने वाली व अपने उत्पादों की सीधी बिक्री करने वाली दस महिलाओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन




छात्राओं को हर क्षेत्र में आगे बढऩे की दी प्रेरणा
अलेवा। राजकीय महाविद्यालय अलेवा में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन कार्यकारी प्राचार्य रमेश दलाल की अध्यक्षता में किया गया। मंच संचालन सुमन खटक ने किया। कार्यकारी प्राचार्य ने सभी महिला स्टाफ सदस्यों और छात्राओं को हर क्षेत्र में भाग लेकर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। वरिष्ठ सहायक प्रोफेसर सुनीता दुग्गल ने सभी छात्राओं को महिला दिवस के इतिहास के बारे में विस्तार से बताया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में अच्छा प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को सम्मानित किया गया।

08जेएनडी22-हमेटी में आयोजित कार्यक्रम में प्रगतिशील महिला किसान को सम्मानित करती डॉ. अनुराधा सै

08जेएनडी22-हमेटी में आयोजित कार्यक्रम में प्रगतिशील महिला किसान को सम्मानित करती डॉ. अनुराधा सै

08जेएनडी22-हमेटी में आयोजित कार्यक्रम में प्रगतिशील महिला किसान को सम्मानित करती डॉ. अनुराधा सै

08जेएनडी22-हमेटी में आयोजित कार्यक्रम में प्रगतिशील महिला किसान को सम्मानित करती डॉ. अनुराधा सै

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed